Breaking News
recent

मैंने पापा का खून करते हुए मां को देखा…


मैंने पापा का खून करते हुए मां को देखा…

08 दिसम्बर 2017 


खगडिय़ा। बिहार के खगडिय़ा जिले बोरने गांव की एक शादीशुदा  महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। प्रेमी महिला का रिश्ते में देवर लगता  है। महिला के पति को पत्नी के अवैध संबंध का पता चल गया था। इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी देवर की मदद से पति की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला की 10 साल की बेटी ने इस घटना को देख लिया और सबको बता दिया। आरोप है कि खगडिय़ा जिले के बोरने गांव में बुधवार की रात नूतन देवी ने अपने देवर अंकुश कुमार के साथ मिलकर पति पंकज कुमार यादव की हत्या कर दी। देर रात घर में सो रहे पंकज पर नूतन और अंकुश ने मिलकर धारदार हथियार से गला रेत दिया। जान बचाने के लिए पंकज घर के बाहर भागा तब दोनों ने पीछाकर उसे पकड़ लिया और तब तक उसपर वार किया जब तक उसकी सांसें थम न गईं। पुलिस ने गुरुवार को नूतन को गिरफ्तार कर लिया आरोपी देवर फरार है। पुलिस ने   नूतन के घर से पिस्टल और गोली  को  भी बरामद किया  है। 


 नूतन का पति करता है  हिमाचल प्रदेश में काम 
पंकज और नूतन की शादी दस साल पहले भागलपुर के नवगछिया में हुई थी। दोनों के चार बच्चे है। बताया जा रहा है कि महिला का पति हिमाचल प्रदेश के कालका में रह कर काम करता था। पत्नी घर पर रहती थी। इस दौरान वह देवर से प्यार कर बैठी। महिला के पति को इसका पता चल गया, जिसके बाद वह विरोध करने लगा। भाभी और देवर एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहते थे। इसलिए दोनों ने पंकज को अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। एक दिसंबर को पंकज हिमाचल प्रदेश से अपने गांव आया था। इसके बाद से ही नूतन उसकी हत्या करने  की ताक में लग गई थी। नूतन की 10 साल की बेटी ने दोनों को अपने पिता की ह्त्या करते हुये देख लिया ओर पुलिस को बताया  कि मां और चाचा ने मिलकर पापा की हत्या की। 


Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.