मानवता को किया एक बार फिर शर्मशार
बीदासर- निकटवृती गाव रोही बाडा की ताल मे जोहड़ा की खाई मे बुधवार को एक मृत नवजात शिशु मिला। थानाधिकारी प्रहलाद राय ने बताया कि बुधवार की सुबह गाव के ही तेजाराम जाट ने फोन से सूचना दी कि जोहड़े की खाई मे एक नवजात शिशु पड़ा है।
सुचना मिलने पर थानाधिकारी ने एचसी ललित कुमार को मौके पर भेजकर मृत नवजात शिशु को राजकीय सीएचसी बिदासर मे लाकर पोस्टमार्टम करवाकर मुक्ति धाम मे पालिका कर्मचारीयो द्वारा अंतिम संस्कार करवा दिया। पुलिस ने बताया कि किसी अज्ञात महिला ने नाजायज पैदाइस को छुपाने के लिये नवजात शिशु को जन्म लेते ही लावारिस अवस्था मे फैंक दिया।पुलिस ने नवजात शिशु को खाई मे फैकने वाली अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।





