Breaking News
recent

सुजला जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने दिया धरना, ज्ञापन सौंपा

Rajasthan Darpan
Sujangarh Churu

सुजला जिला बनाओ संघर्ष समिति की ओर से गुरुवार को एसडीएम कार्यालय के आगे धरना दिया गया तथा विरोध-प्रदर्शन कर सुजला जिला बनाने की मांग की गई। 

धरने के दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामेश्वर भाटी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग के बारे में सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिए तथा लंबे समय से प्रतीक्षारत सुजला जिला बनाने की मांग को पूरा करना चाहिए। धरने को सुभाष बेदी, विजयपाल श्योराण, संयोजक श्रीराम भामा, सुरेंद्र भार्गव, दानमल भोजक, नागेश कुमार कौशिक, श्रीकांत ओझा, राजूसिंह भाटी, रामनारायण रुलानिया, तिलोक मेघवाल आदि ने संबोधित किया। धरने के दौरान उपस्थितजनों ने सुजला जिला बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर विरोध भी जताया। बाद में अभिभाषक संघ सदस्यों के साथ धरनार्थियों ने राज्यपाल के नाम एसडीएम दीनदयाल बाकोलिया को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन देने वालों में धनराज आर्य, बसंत बोरड़, गोविंद जोशी, इलियास खां, अशोक तिवाड़ी, सोहनलाल गोयल, सोहन धोबी, मनीष प्रजापत, अर्जुनसिंह पंवार गेडाप, लक्ष्मणराम गोदारा, पीथाराम ज्याणी, भीमसिंह आर्य, किशोरदास स्वामी आदि शामिल थे। 



WoB Groups

WoB Groups

Powered by Blogger.