बीदासर- स्टेट हाईवे 20 पर बीदासर से नौखा तक 163 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे स्टेट हाईवे सडक को लेकर शनिवार को ग्राम साण्डवा व आस पास क्षेत्र के ग्रामिणो व किसानो ने सडक मे घटिया सामग्री का उपयोग लेने का आरोप लगाते हुये प्रर्दशन किया। इस मौके पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभिंयता के नाम का ज्ञापन तहसीलदार ओमप्रकाश वर्मा को सौप कर स्टेट हाईवे के निर्माण मे प्रयोग हो रही घंटिया सामग्री को बन्द करवाकर अनियमिताओ की जांच करवाने की मांग की है। ग्रामवासीयो के दिये गये ज्ञापन मे लिखा गया है कि उक्त सडक के निर्माण मे जिस निर्माण सामग्री का प्रयोग करना निर्माण करने वाली कम्पनी फ र्म के लिय बाध्य है उसे न कर के घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। निर्माण मे प्रयोग होने वाले डामर रोड़ी आदि की गुणवता उतम नही है। निर्माण सामग्री की जो मात्रा काम मे लेनी चाहिये व न लेकर कम मात्रा मे ली जा रही है जिससे सडक की गुणवता प्रभावित हो रही है। सडक निर्माण के समय पहले से मौजुद टुटी सडक को पूर्णता हटाकर ही नया निर्माण करना चाहिये लेकिन टुटी सडक का मेटेरियल हटाये बिना ही कार्य किया जा रहा है जिससे सडक शिघ्र टुटने की सम्भावना है। उक्त सडक की चौड़ाई भी अलग अलग जगह पर अलग अलग लग रही है जो नियमानुसार नही है। ज्ञापन देने वालो मे प्रधान संतोष मेघवाल, सुजानगढ के पूर्वप्रधान पुसाराम गोदारा, उपप्रधान महेन्द्र लेघा, सोहनलाल लोहमरोड़, हनुमान ढाका रामचन्द्र दुसाद डॉ. रामेश्वर चौधरी सहित अनेक ग्रामवासी व किसान उपस्थित थे।
Rajasthan Darpan News
Bidasar
Churu
News
Rajasthan News
sandwa
ग्रामिणो व किसानो ने स्टेट हाईवे सडक मे घटिया सामग्री का उपयोग करने पर किया प्रदर्शन






