बीदासर। कस्बे के जाट भवन मे शनिवार को पूर्वप्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती नेमाराम जाखड़ की अध्यक्षता मे मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगो ने चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। शिक्षक कटार सिंह जाखड़ ने चौधरी के पदचिन्हो पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्षद गिरधारी लाल मेहला, भागीरथ प्रसाद गुरू, रामप्रताप केवटिया, पुनाराम गढवाल, लालचन्द सिहोल, गोविन्द जाखड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Rajasthan Darpan News
Bidasar
Churu
News
Rajasthan News
पूर्वप्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई





