Breaking News
recent

कानपुर में मेयर बनी रिवॉल्वर चाची

कानपुर में मेयर बनी रिवाल्वर चाची के जलवे.
03 दिसंबर 2017
कानपुर-  यूपी के कानपुर मेयर सीट पर बीजेपी की प्रमिला पाण्‍डेय ने जीत दर्ज है। खास बात हैं कि मेयर बनीं प्रमिला पाण्डेय 'रिवाल्वर चाची' के नाम से मशहूर हैं। लाइसेंसी रिवाल्‍वर लगाकर चलने वाली प्रमिला पाण्डेय भारी मतों से विजयी घोषित हुई हैं।
कुछ साल पहले जब रिवाल्वर और बंदूक के साथ सोशल मीडिया पर प्रमिला पाण्डेय की फोटो वायरल हुई तभी से लोग उन्हें 'रिवाल्वर चाची' के नाम से पुकारने लगे। प्रमिला पाण्डेय अपनी निडर छवि के कारण भी लोगों में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वहीं पाण्डेय महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और दो बार पार्षद भी रह चुकी हैं।
गौरतलब है कि कानपुर मेयर सीट महिला आरक्षित होने पर बीजेपी को जिस महिला प्रत्याशी की तलाश थी वो एक सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर प्रमिला पाण्डेय के रुप में पूरी हो गई। बीजेपी ने ऐसे जमीनी और कद्दावर नेता को अपना प्रत्याशी बनाया कि अन्य पार्टियों का चुनावी गणित बिगड़ गया।
इस चुनाव में पूरी पार्टी एक साथ प्रमिला पाण्‍डेय के साथ खड़ी नजर आई।

Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.