बीदासर । कस्बे के वार्ड एक के नागरिको ने गुरूवार को उपखण्ड कार्यालय मे उपखण्ड अधिकारी डॉ. अभिलाषा चौधरी को ज्ञापन देकर वार्ड एक मे बने गोरव पथ के दोनो तरफ सिमेट ब्लॉक व नाली निर्माण मे घटियाँ सामग्री का उपयोग लेने की शिकायत कर जाँच की मांग की है।
![]() |
| उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देते हुये नागरिक |
नागरिको द्वारा उपखण्ड अधिकारी को दिये गये ज्ञापन मे उल्लेख किया है कि बीदासर मे श्रीडुंगरगढ चौराहे से शिव मंदिर तक कुछ दिन पहले ही गोरव पथ नाम से सडक का निर्माण किया गया है। गोरव पथ के दोनो तरफ सिमेंट ब्लॉक व नाली निर्माण हो रहा है। जिसमे लोकल ईंटे लगाई जा रही है। जो बहुत ही निम्न श्रेणी की है सिमेंट व ब्लॉक भी घटिया श्रेणी के इस्तेमाल मे लिया जा रहा है तथा नाली का निर्माण ऊबड़ खाबड़ व अव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है । यह कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग की देख रेख मे चल रहा है बार - बार सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को शिकायत करने के बावजुद भी कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। ठेकेदार व सहायक अभियंता की मिली भगत से सरकार के गोरव पथ की योजना की राशि का दुरूपयोग हो रहा है। ज्ञापन देने वालो मे नोरतमल यादव, पार्षद गोपाल गुर्जर, रामपाल पाण्डिया, रामनारायण पूनिया सहित अनेक नागरिक उपस्थित थेे।





