Breaking News
recent

बीदासर नगर पालिका करेगी राजस्थान मे उच्च रेटिंग प्राप्त

बीदासर । नगर पालिका बीदासर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के निर्धारित मापदण्डो को पुऱा करते हुये  सभी सफाई  कर्मचारीयो को सुरक्षा उपकरण क्षेत्रीय विधायक खेमाराम मेघवाल ने वितरित किये। इस अवसर पर मेघवाल ने 36 सफाई कर्मचारीयो को स्थायी करने के आदेश भी कर्मचारीयो को दिये। स्वच्छता के लिये सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ विद्यालय आर्दश विद्या मंदिर, सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ अस्पताल राजकीय टांटिया सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र, स्वच्छ दुकान के लिये आमीर हसन टी सोप, सर्वश्रेष्ठ वार्ड के लिये वार्ड नम्बर आठ, सर्वश्रेष्ठ ट्रेक्टर ड्राईवर दलीप, सर्वश्रेष्ठ ऑटो टिपर ड्राईवर के लिये तेजकरण, सर्वश्रेष्ठ बाजार के लिये मण्डी बाजार को चयनित कर विधायक मेघवाल ने पुरस्कृत किया।
पुरस्कार वितरण करते हुये विधायक खेमाराम मेघवाल 
    कार्यक्रम मे विधायक मेघवाल ने कहा कि सफाई  कर्मचारीयो के सहयोग से नगर पालिका बीदासर राजस्थान मे उच्च रेटिंग प्राप्त करेगी। अधिशाषी अधिकारी भगवान सिंह ने स्वच्छता सर्वेक्षण के लिये पालिका द्वारा किये गये कार्यो की जानकारी दी। कार्यक्रम मे पालिकाध्यक्ष खा लिद बल्खी, उपाध्यक्ष जवांहर सिंह राठौड़, भाजपा नगर अध्यक्ष संचियालाल बैद, युवामोर्चा अध्यक्ष अरूण तिवारी, पार्षद बेगराज नाई, पवन कुंमार छापौला सहित अनेक सफाई कर्मचारी व कस्बे के नागरिक उपस्थित थे।

rajdarpan11@gmail.com

rajdarpan11@gmail.com

Powered by Blogger.