Breaking News
recent

भगाई गई युवती व बच्चे के अपहरण के आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की माॅग को लेकर परिजन मिले थानाधिकारी से

भगाई गई युवती व बच्चे के अपहरण के आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की माॅग को लेकर परिजन मिले थानाधिकारी से
02 दिसम्बर 2017
सादुलपुर -   राजगढ थानाअन्तर्गत बैरासर गाॅव में एक माह पूर्व बच्चे सहित भगाई गई युवती के मामले मे  जाॅच अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किये जाने के विरोध में स्वर्णकार समाज के लोगो ने थानाधिाकारी से मिलकर नामजद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की माॅग की।

 स्वर्णकार समाज के श्यामलाल सोनीअशोक सोनीविनोद सोनीओमप्रकाश सोनीगजानन्द सोनी आदि के नेतृत्व में समाज के दर्जनो ने थानाधिकारी भगवानसहाय मीणा से वार्ता कर बताया कि बैरासर छोटा गाॅव के सतबीर सोनी ने 9 नवम्बर 2017 को दर्ज करवाये गये मामले में बताया गया था कि उसकी पत्नी सन्तोष पुत्र अंश को राजेश पूनिया पुत्र महावीर पूनिया निवासी बुचावास द्वारा अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गया। जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाना राजगढ मे दी गई थी,जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर ली मगर घटना को एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले में कोई ठोस कार्यवाही नही कर रही है तथा आरोपीगणों द्वारा पुलिस की मिलीभगत होने के आरोपियों के परिजनो के पास बार-बार फोन आ रहे है। इस पर थानाधिकारी मीणा ने दो-तीन रोज में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया जिस पर स्वर्णकार समाज के लोगों ने कहा कि सोमवार तक कार्यवाही नही हुई तो समाज आदोेलन करने को मजबूर होगा।
rajdarpan11@gmail.com

rajdarpan11@gmail.com

Powered by Blogger.