Breaking News
recent

अबोहर फिरोजपुर की बेटी प्रवीण ने जीता गोल्ड मैडल

Rajasthan Darpan

अबोहर की कुम्हार समाज की बेटी प्रवीण ने बांग्लादेश में हुई एशियन चैंपियन तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मैडल जीता है। 

उसने चैंपियनशिप में कोरिया को हराया। अबोहर की कोठी फैज निवासी प्रवीण के पिता मनीराम ने बताया कि उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने मेहनत मजदूरी करके बेटियों को पढ़ाया। प्रवीण ने रवि कुमार से कोचिंग ली। महंगा खेल होने की वजह से कई बार परेशानी भी आई, लेकिन बेटी की रुचि को देखते हुए उन्होंने उसके लिए संसाधन जुटाए। इसका पहला परिणाम यह निकला कि प्रवीण ने वर्ष 2010 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए तीरअंदाजी में सिल्वर मेडल जीता था। हाल ही में 30 नवंबर को बांग्लादेश में हुई एशियन तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रवीण ने कोरिया को हराकर भारत का गौरव बढ़ाते हुए गोल्ड मेडल जीता है। प्रवीण इन दिनों कोलकाता में रेलवे में जूनियर क्लर्क के रूप में कार्य कर रही हैं।
WoB Groups

WoB Groups

Powered by Blogger.