![]() |
| साधारण सभा मे आपस मे बहस करते हुये विकाश अधिकारी व प्रधान |
बीदासर । पंचातय समिति की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को प्रधान संतोष देवी मेघवाल की अध्यक्षता मे सम्पन हुई। बैठक मे अधिकतर मामले पानी, बिजली व निर्माणधीन बीदासर नौखा सडक मार्ग के छांय रहे। जनप्रतिनिधियो ने निर्माणधीन सडक को लेकर सदन मे भंयकर आक्रोश व्यक्त करते हुये मापदण्ड के अनुसार ठेकेदार द्वारा सडक निर्माण नही करने पर जमकर हंगामा किया। वही प्रधान व विकास अधिकारी की कार्यालय तक सीमित मनमुटाव आज सदन मे खुलकर सामने आ गया। दोनो ने एक दुसरे पर खुलकर आरोप प्रत्यारोप लगाये। प्रधान संतोष देवी मेघवाल ने कहा की विकाश अधिकारी पचायत समिति क्षेत्र मे जाने के लिये सरकारी गाड़ी भी उपलब्ध नही करवाते है ओर न ही सरकारी ड्राइवर के खाली पद को भर रहे है बार- बार कहने पर भी पचायत समिति मे शोचालयो का व अन्य कामो का निर्माण करवाया जा रहा है इस पर विकास अधिकारी ने कहा कि सरकारी वहाँ निजी कम के लिए नही दिया जा सकता ओर न ही घर पर खड़ा किया जा सकता है । विधायक खेमाराम मेघवाल ने कहा कि जनप्रतनिधि ओर अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर ग्रामीणो के विकाश कि ओर ध्यान दे ओर समस्याओ का सामाधान करे।
बैठक मे पंचायत समिति सदस्य महेश तिवारी, ईयांरा सरंपच सोहन लाल लोहमरोड़, कातर सरंपच जेसाराम प्रजापत, लालगढ सरंपच देराजाराम जाट, तेहनदेसर सरपंच भीवाराम, जोगलसर सरंपच कैलाश राम व दूंकर सरंपच प्रतिनिधि पूनाराम मेघवाल ने अपने अपने क्षेत्र के बन्द ट्यूबेल, पानी की पाईप लाईन चॉक व लिकेज से हो रही पेयजल समस्या का मुदा उठाया। लालगढ सरंपच देराजाराम ने तेहनदेसर से लालगढ तक बिजली की लाईन का कार्य पूरा नही होने, प0स0 सदस्य महेश तिवारी ने लोहे के पोल मे आ रहे करंट व भौमपुरा मे घरो के उपर से जा रही 11केवी लाईन को हटाने, सरंपच जेसाराम ने कातर बड़ी व मालासर मे जमीन देने के बाद सब सेन्टर का भवन नही बनने का मामला उठाया। उपप्रधान महेन्द्र लेधा ने कहा कि साजनसर का सब सेन्टर बन्द पड़ा है।वही चाडवास के मालाराम बिरडा ने कहा कि सर्दी के मौसम मे भी गाव मे पेयजल संकट बना हुआ है। विकास अधिकारी विनोद कुमार रेगर ने आगामी ग्राम पंचायतो मे शुरू होने वाली जल स्वालम्बन योजना की जानकारी देते हुये कहा कि जनप्रतिनिधि इस कार्य मे सहयोग करे। विधायक खेमाराम मेघवाल ने अधिकारीयो से कहा कि जनता की समस्याओ का निपटारा प्राथमिकता के साथ हो ताकि जनता मे अच्छा संदेश जाये। प्रधान मेघवाल ने कहा कि मैं जनता की समस्यो के प्रति गम्भीर हुँ जनता की समस्याँमेरी समस्या है समर्पित होकर कार्य करूगीं। बीईईओ सुखदेवाराम प्रजापत ने बताया कि अमरसर, लालगढ व साण्डवा पंचायत मे एक एक विद्यालय भवन का बजट स्वीकृत हो चुका है तथा भवन निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जायेगा। बैठक मे उपखण्ड अधिकारी डॉ. अभिलाषा चौधरी, तहसीलदार औमप्रकाश वर्मा, बिजली पानी के अधिशाषी अभिंयता जेआर नायक, धीराचन्द शिवरान सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।






