Rajasthan Darpan
Ganga Nagar-
चमन फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही हिन्दी फिल्म "गद्दार" की लगभग शूटिंग गंगानगर राजस्थान में सम्पूर्ण हो चुकी है, आर्यन माहेश्वरी ने राजस्थान दर्पण को बताया कि यह फिल्म हिन्दू-मुस्लिम के भाईचारे का संदेश देने वाली है।
![]() |
| आर्यन माहेश्वरी व सोनल खत्री की मुख्य भूमिका में Photo By: WoB India |
इस फिल्म में लीड हीरो का किरदार जयपुर के आर्यन माहेश्वरी व लीड हीरोइन का किरदार सोनल खत्री ने निभाया है व अंग्रेज सिंह धालीवाल, सतविंदर, गोपल , सतनाम सिंह, हैरी सचदेवा, सुमन शर्मा, गुरमान, दीपक, आनंद स्वामी, विद्या माही, मिस बानी शर्मा के साथ-साथ 100 से अधिक कालाकारो ने अभिनय किया है।
फिल्म को केशरीसिंहपुर के जगजीवन सिंह सिद्धू ने प्रोड्यूस किया है, वहीं सिनेमाटोग्राफर देव शर्मा है।
फिल्म के डायरेक्टर देवी शर्मा व खुशबू शर्मा है, पटकथा भी खुशबू शर्मा ने ही लिखा है।






