बीदासर । कस्बे के वार्ड न.7 दूंकर रोड बालाजी मार्बल के सडक मार्ग की नालियो की सफाई गत दो महीनो से नही की जा रही हैं जिसके कारण नालियो का गन्दा पानी सडक पर फैल जाता है। जिससे कीचड जमा हो जाता गया है। मोहल्ले वासियो व आम राहगीरो को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है।
मौहल्ले के भागीरथ नायक ने बताया कि नालियो की सफाई करने के लिए नगरपालिका में तीन-चार बार फोन पर सूचना देने व पालिका के स्वच्छता ऐप पर शिकायत करने के बावजूद भी सफाई नही की जा रही है। पालिका के द्वारा समस्या का समाधान करना तो दूर उल्टा समस्या का समाधान कर देने की झूठी सूचना एप पर अपलोड कर कस्बे वासियो की आंखो में धुल झोक कर धोखा कर रही है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन की सरे आम धज्जियॉ उड रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पालिकाध्यक्ष कुछ व्यक्तियो द्वारा ऑनलाईन समस्या का समाधान कर देने व संतुष्टी जाहिर करने की झूठी सूचना अपलोड करवा कर गुमराह कर रहे है जबकि आज भी यह समस्या तो यथावत है वही बिदासर के कई वार्डो मे आज भी समस्या बनी हुई है ।







