बीदासर। राजकीय धापू देवी चौरडिय़ा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे विद्यालय की १०वी १२वी व ८वी बोर्ड परिक्षा मे प्रथम श्रेणी से उतीर्ण होने वाली ९८ प्रतिभाओ को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक सुरेश जानु ने बताया कि कक्षा ८वी की २३ १०वी की १८ एवं १२वी बोर्ड परिक्षा मे विद्यालय की ७५ मे से ६५ छात्राएँ प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुईहै। समारोह का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र के आगे प्रधानाचार्य उषालता खौसला ने दीप प्रज्जवलित कर के किया। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष जवाहर सिंह राठौड़ भाजपा नगर अध्यक्ष सचिंयालाल बैद, डुंगरमल सिंघी, एडवोकेट दीनदयाल प्रजापत, किशनलाल भौभरिया सहित कस्बे के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।





