मतदाता सूची मे नाम जुड़वाने के लिये दिये दिशा निर्देश
06 दिसम्बर 2017
बिदासर – मतदाता सूचियो
का पुननिरीक्ष्ण विशेष अभियान को लेकर उपखंड कार्यालय मे मंगलवार की शाम सुजानगढ़ के
उपखंड अधिकारी दीनदयाल बाकोलिया की अध्यक्षता मे बेठक आयोजित की गई । जिसमे युवा महिलाओ
विशेष योग्यजनों को 1 जनवरी 2018 से हो रहे मतदाताओ के नाम मतदाता सूची मे जुड़वाने
के लिए विशेष अभियान चलाने का आगाज किया गया। तथा पर्यवक्षकों को मतदाता सूची मे नाम
जुड़वाने के लिए दिशा निर्देश गए । बाकोलिया ने कहा की कोई भी मतदाता सूची मे नाम जुडवाने
से वंचित नही रहना चाहिए इसके लिए आमजन से संपर्क कर जिन मतदाताओ का नाम मतदाता सूची
मे नही हे उन सब का नाम इस अभियान के टतहत जोड़ा जाए इसके लिए विशेष प्रयास जरूरी हे
। बेठक मे तहशीलदार ओमप्रकाश वर्मा , पालिका उपाध्यक्ष जवाहर सिंह राठोड , पार्षद
गोपाल गुर्जर , डूंगरमल सिंघी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एव क्षेत्र
के पर्यवकक्षक उपस्थित थे ।