मायावती आज जयपुर में भाजपा सरकार के खिलाफ उगलेंगी आग
01दिसम्बर 2017
जयपुर- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती इन दिनों अन्य प्रदेशों में भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में महारैलियां आयोजित कर रही हैं। इसी क्रम में मायावती आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के विरोध में आयोजित महारैली को संबोधित करेंगी।
बीएसपी के यूपी स्टेट कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, आज जयपुर के रमआई रोड स्थित रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे बीजेपी सरकार की गरीब, मजदूर, किसान व जनविरोधी नीति व कार्यप्रणाली को बेनकाब करने के लिए एक विशाल महारैली को संबोधित करेगी।





