Rajasthan Darpan
बीदासर। निकटवृती
गाव साण्डवा के राजकीय आर्दश उच्च माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक भंवानीशंकर
मारू के स्थानातरण निरस्त नही होने पर शनिवार को विद्यालय के सैकड़ो छात्रो व
अभिवावको ने जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रर्दशन किया तथा मारू के स्थानातरण को
निरस्त करने की मांग को लेकर प्रधानाचार्य को ज्ञापन दिया। जिला शिक्षा अधिकारी के
नाम के दिये गये ज्ञापन मे लिखा है कि पीछले चार माह से भंवानीशंकर मारू का यहाँ से
स्थानातरण हो जाने के कारण बार बार अधिकारीयो क्षेत्रिय विधायक व सांसद को अवगत करवाने के
बावजुद भी स्थानातरण निरस्त नही किया गया है। ग्रामवासीयो ने ज्ञापन मे लिखा है कि
अध्यापक मारू का स्थानातरण एक सप्ताह के अन्दर निरस्त नही किया गया तो विवश होकर 8 जनवरी को चक्का जाम व स्कूल पर ताला लगाकर प्रर्दशन किया जायेगा। ज्ञापन की प्रतियाँ
ग्रामवासीयो ने शिक्षा मंत्री सांसद विधायक व उपखण्ड अधिकारी को भी प्रेषित की है।
ज्ञापन देने वालो मे विक्रम सिंह, केशराराम जाखड़,
प्रदीप पारीक, बंशीलाल देरासरी, राधेश्याम सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे।





