स्वच्छ भारत मिशन सर्वेक्षण हुआ फलाँपशो, कस्बे में लगे जगह-जगह गन्दगी के ढेर
14 दिसम्बर 2017
सादुलपुर । राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगरीय क्षैत्रो में 8 से 13 दिसम्बर तक मनाये जाने वाले स्वच्छ भारत मिशन सर्वेक्षण के अन्तर्गत आयोजित सफाई अभियान में राजगढ कस्बा विफल रहा। इस सर्वेक्षण के तहत समस्त अधिकारियों, आगनबाड़ी कार्यकर्ताओ व पार्षदो की बैठक आयोजित कर सभी से अपिल की गई थी कि इस अभियान के दौरान पुराने कचरे व मलबे को चिन्हित कर उठाने, शहर के प्रवेश द्वारो व मुख्य बाजार मे पड़े कचरे को हटाने, सब्जी मण्डी व फल मण्डी में कचरे को हटाने, आमजन में स्वच्छता व सफाई के प्रति जागरूकता पैदा करने, शिक्षण संस्थानों, राजकीय कार्यालयों व गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर जनजागरण कार्यक्रम चलाने, अभियान अवधी में सम्स्त सरकारी कार्यालयों, स्कूलो, कालेजो व अस्पतालो को साफ सुथरा रखने, खुल्ले में शौचमुक्ति हेतू नागरिको को जागरूक करने, आवारा पशुओ को पकड़ने आदि जैसे विभिन्न कार्य 8 से 13 दिसम्बर तक करवाये जायेगें मगर पालिका क्षैत्र में सर्वत्र गन्दगी के ढेर लगे हुए है तथा किचड़ युक्त पानी सड़को पर बह रहा है जिससे कारण आम राहगिर व वाहन चालक परेसान हो रहे है। घंटाधर से अम्बेडकर चैक को जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग पर गणगोर साड़ी हाउस के सामने लगे गन्दगी के ढेर, धर्मचन्द कोचर की दुकान के आगे मुख्य सड़क र्माग पर फैला किचड़ व सांसद निवास के पास जमा गन्दा पानी तथा अम्बेडकर चैक पर फैले किचड़ को लेकर किसान सघर्ष समिति के संयोजक जगतसिह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर आधा घंटा तक वाहनो का चक्काजाम कर सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार का झुठा जश्न मनाने वालों का विरोध किया गया। प्रदर्शन में विजयसिंह, माईराम, विजय ढाका, मालाराम, सोहनलाल, अनिल, दलिप मान व महेन्द्र आदी कार्यकर्ता मोजूद थे।





