माता पिता के प्रति व्यक्ति
भूल रहा है अपनी जिम्मेदारियो को - कस्वा
04 दिसम्बर 2017
बिदासर - निकटवर्ती ग्राम सांडवा में समाजसेवी किशना राम सारण की
मूर्ति का अनावरणक का समारोह
विधि पूर्वक आयोजित
किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि चूरू लोकसभा सांसद राहुल कस्वा, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रय
विधायक खेमाराम मेघवाल सांडवा ठाकर गुमानसिंह थे। इस अवसर पर सांसद क्स्वा व
विधायक मेघवाल ने समाजसेवी की मूर्ति का फीता काटकर विधिपूर्वक अनावरण किया।
समारोह
में सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण, साफा व शाल ओढ़ाकर किया गया, समारोह को संबोधित करते हुए सांसद राहुल कस्वा ने कहा कि आज के इस
युग मे अपने माता पिता के संस्कारों को यथार्थ करना बहुत ही कठिन हो गया है। सारण
परिवार समाजसेवी
किशना राम सारण की मूर्ति बनाकर अपने पितृ भक्त होने की मिशाल पेश की है। आज
के इस युग मे माता पिता के प्रति व्यक्ति अपनी जीमेदारियों को भूल रहा है। ऐसे मे
सारण परिवार की अपने माता पिता के प्रति इस प्रकार की श्रद्धा रखकर अपने माता पिता
से मिले संस्कारो का परिचय दिया है।जो कि इस समाज को नई दिशा प्रदान करता है ।
समारोह में विधायक खेमाराम मेघवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर
पर बिदासर के समाजसेवी नेमाराम जाखड़, मास्टर कटार मल सांडवा के रामेश्वर
लाल सारण , राधेश्याम,लीछुराम सारण, निर्मल कुमार सहित समाज के गणमान्य
लोग उपस्थित थे ।




