Breaking News
recent

पालिका के मनोनीत सदस्यों को दिलाई शपथ

पालिका के मनोनीत सदस्यों को दिलाई शपथ

06 दिसम्बर 2017

बीदासर - स्वायत शासन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा बीदासर नगर पालिका मे मनौनित किये गये सदस्यो का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बुधवार को उपखण्ड कार्यालय मे हुआ। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. अभिलाषा ने पालिका के मनौनित सदस्य डुंगरमल सिंघी व गोपाल लाडुणा को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद उपखण्ड कार्यालय से बाहर निकलने पर मनौनित सदस्य सिंघी व लाडुणा का पालिका उपाध्यक्ष जवाहर सिंह राठौड़, पार्षद मेहराज उल हसन छीपा, गोपाल गुर्जर, ओंकार प्रजापत, जयप्रकाश बैगानी, खिंवकरण नाराणियाँ, विजय सिंह माली ने गर्मजोशी से स्वागत कर मिठाईयाँ बांटी।  

मनोनीत सदस्यों का माला पहनाकर किया स्वागत 
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.