बीदासर। निकटवृती गाव साण्डवा के जाट छात्रावास मे तहसील स्तरीय चौधरी चरण सिंह की ११५वी जयंती भागीरथ माचरा की अध्यक्षता मे मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी, काग्रेस नेता पुसाराम गोदारा, विशिष्ठ अतिथी बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल व जिला परिषद सदस्य मोहनलाल थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचस्थ अतिथीयो ने चौधरी के चित्र के आगे दीप प्रज्जवलित कर के किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी पुसाराम गोदारा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानो के मसीहा, विकास पुरूष व धरती पूत्र थे। किसानो के सच्चे हितेषी थे।
उन्होने हमेशा विचारो व सिद्धान्तो की राजनिती की। किसानो के दुख दर्द को समझा। उनके आर्र्दशो को स्थापित करने की जरूर है। समारोह मे उपप्रधान महेन्द्र लेगा, हुखमा राम कड़वा, मनोज ढाका, उम्मेद माचरा, लालुराम लोहमरोड़, मनोज जाखड़, हनुमान ढाका, मनीराम सारण सहित अनेंक वक्ताओ ने चौधरी के सिद्धान्तो पर चलने का आह्वान किया। समारोह मे सरंपच सोहनलाल लोहमरोड़, देराजाराम पोटलिया, जगदीश ढाका,ओमप्रकाश, लक्ष्मीनारायण केवटिया, ओमप्रकाश गोदारा, भंवरलाल ज्याणी, किशनलाल जाखड़ सहित सैकड़ो की संख्या मे आस पास के गावो के लोग उपस्थित थे।






