लाखो की अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त, चालक हुआ फरार
14 दिसम्बर 2017
सादुलपुर । सादुलपुर हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को राजगढ थाना पुलिस ने मुलतानी मिटटी की आड़ में शराब से भरे एक ट्रक को जब्त किया है जबकि चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया।
थानाधिकारी भगवानसहाय मीणा ने बताया कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि सादुलपुर हिसार सड़क मार्ग पर पंजाब से गुजरात भारी मात्रा में शराब से भरा एक ट्रक तश्करी के लिए ले जाया जा रहा है। जिस पर राजगढ थाना पुलिस ने बुधवार अलसुबह हिसार सड़क मार्ग पर नाकांबन्दी कर रखी थी। इसी दोरान हिसार की ओर से आ रहे ट्रक को रूकने का इशारा किया तो उसका चालक नाकाबंदी तोड़ते हुए तेजगति से ट्रक को दोड़ाने लगा। पुलिस ने ट्रक का पिछा किया तो चालक ट्रक को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमे आगे-आगे मुलतानी मिटटी के कटटे भरे हुए थे तथा पिछे पंजाब निर्मित शराब भरी हुई थी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर उसमें से 815 कार्टून शराब जब्त की जिसकी अनुमानित किमत 25 लाख रूपये के लगभग है। शराब पर आँनली सैल फाँर अरूणाचल प्रदेश लिखा हुआ है। थानाधिकारी मीणा ने बताया कि पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक व उसके मालिक की तलाश प्रारम्भ करदी है।





