Breaking News
recent

सांड की ह्त्या के विरोध मे सेकड़ों ग्रामीणो ने दिया धरना


09 दिसम्बर 2017 

धरने पर बेठे ग्रामीण 
बीदासर -  कस्बे के निकटवर्ती ग्राम बालेरां की सरकारी अराज्य राज की भुमि पर खनन माफिया द्वारा किए गए साण्ड की हत्या के विरोध में पर्यावरण बचाओ अतिक्रमण हटाओ जन संघर्श समिति द्वारा आज शुक्रवार को सरकार विरोधी नारे लगाकर खनन माफियों को सह देने के विरोध में सैंकड़ो महिलाओं के साथ धरना प्रदर्शन किया गया। ग्रामवासियो का कहना हैं कि यह गोचर भुमि हैं इस स्थान पर हम पशुधन चराते हैं, इसलिए इस भुमि पर खनन माफिया को नहीं पनपने देंगे। गाँव वालों ने लिखित में रिपोर्ट दी हैं कि 3 दिसम्बर रविवार को एसटीपी के ठेकेदार मनीष  चौधरी व उनके साथियों ने मिलकर साण्ड की हत्या कर दी। गोचर भुमि पर गायों के साथ साण्ड चर रहा था, उन पशुओ को भगाने कि लिए उन लोगो ने लाठी से गायो को पीटना शुरु कर दिया व साण्ड को पिकअप गाड़ी से टक्कर मारकर साण्ड की हत्या कर दी। हत्या के बाद नानू देवी बनबावरी के डेरे के पास ले जाकर डाल दिया, तब नानू देवी ने उनको वहां डालते हुए देखा। जिसका शव आज दफनाने गए तब खनन माफियों द्वारा विरोध किया गया तो गांव वालों ने खनन माफियों को वहां से खदेड़कर वहां पर साण्ड के शव को दफनाया। तहसीलदार ओमप्रकाश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी लेकर ग्रामवासियों को समझाया और लोगो की मांग पर आश्वासन दिया कि पटवारी द्वारा दुबारा सीमा ज्ञान करवा दिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में हुक्माराम कड़क, अमरसिंह, कैलाश गुरु, रतनसिंह साण्डवा, पूर्व सरपंच अमराराम, चरला सरपंच शेराराम, ईयारा सरपंच सोहनलाल लोहमरोड़, अमरसर सरपंच जगदीश, गोपाल शर्मा सहित चरला, कोडासर, बालेरा के ग्रामवासी मौजूद थे।
 घटना की जानकारी लेते तहसीलदार ओमप्रकाश वर्मा
बीदासर थानाधिकारी प्रह्लाद राय ने कहा कि   हमे ई - मेल द्वारा सूचना मिलने पर सांड का मेडिकल बोर्ड से बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया गया जांच जारी है परंतु ग्रामवासियों द्वारा अभी तक थाने मे किसी के खिलाफ कोई  लिखित रिपोर्ट नही दी गई है।   
rajdarpan11@gmail.com

rajdarpan11@gmail.com

Powered by Blogger.