Breaking News
recent

जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को किये स्वेटर वितरिण

जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को  किये स्वेटर वितरिण 

15 दिसम्बर 2017 

बीदासर ।  निकटवर्ती ग्राम दूंकर के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में उपखण्ड अधिकारी अभिलाषा चौधरी व प्रधान संतोष मेघवाल के आतिथ्य में स्वेटर वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें चौधरी व मेघवाल द्वारा समाजसेवी संपतमल बैद के आर्थिक सौजन्य से 44 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किये गये। एसडीएम चौधरी व प्रधान मेघवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए समाज के प्रबुद्धजनों व समर्थवान लोगों को जरूरतमंदों की सहायतार्थ आगे आने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार आर्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामनिवास भामू, सेवानिवृत मास्टर बुधमल मेघवाल, कैलाशचंद मीणा, रामनारायण पूनिया, सुमन कालेर, किरण मीणा, इंदुबाला चौधरी सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे। 
स्वेटर वितरण करते हुये  एस डी एम डॉ . अभिलाषा चौधरी एवं प्रधान संतोष मेघवाल 

rajdarpan11@gmail.com

rajdarpan11@gmail.com

Powered by Blogger.