Breaking News
recent

बिदासर मे स्वच्छ भारत मिशन हुआ नाकाम

Rajasthan Darpan


बिदासर  । कस्बे के वार्ड नं. 25 में पालिकाध्यक्ष के घर के सामने स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका द्वारा बनाये गए शौचालय में घटिया निर्माण सामग्री व घटिया टाइल्स का प्रयोग करने के कारण शौचालय टूटने लगे है। तथा टाइल्स आदि टूट कर नीचे गिरने लगे है। वहीं साफ  सफाई व देख रेख के अभाव में शौचालय गन्दगी से भरे पड़े है तथा बदबू दे रहे है। एवं शौचालय के कोई गेट भी नहीं लगा हुआ है। ऐसे में यह उपयोग करने के लायक भी नही रहा है। वहीं पुरुषों के पैशाब करने के लिए लगाया गया गमला भी गायब हो गया है। 
पालिकाध्यक्ष के घर के सामने बने  शौचालय
       बडे दु:ख की बात है कि पालिकाध्यक्ष के घर के सामने के उनकी आंखो के आगे यदि कोई घटिया निर्माण हो और शौचालय की कोई सम्भाल न हो सफाई न हो सके तो ऐसा लगता है पालिका प्रशासन लापरवाह है। तो फि र ऐसे में कैसे स्वच्छ भारत मिशन को सफ ल बना पायेगे।   
        उल्लेखनीय है कि गत 01 नवम्बर 2017 को नगरपालिका मण्डल की साधारण सभा में भाजपा पार्षद मेराज उल हसन छींपा व विपक्ष के नेता पोकर मल सुथार ने इन्हीं शौचालयों व कई सडक़ो-नालियों के घटिया निर्माण को लेकर पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे। तथा छींपा व सुथार की पालिकाध्यक्ष के साथ तीखी नोक झोक हुई थी।  

rajdarpan11@gmail.com

rajdarpan11@gmail.com

Powered by Blogger.