Breaking News
recent

धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का मामला दर्ज

धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का मामला दर्ज
02 दिसम्बर 2017 

 सादुलपुर - कृषि भूमि बेचने के एवज में दिये चैक के अनादरित होने व बकाया रकम नहीं देने के आरोपियो को खिलाफ एक महिला ने राजगढ थाने में धोखाधड़ी कर जमीन अपने नाम करवाने का मामला दर्ज करवाया है।
 थानाधिकारी भगवानसहाय मीणा ने बताया कि शकुन्तला पत्नी अनिल कुमार जाट निवासी खेमाणा नेे दर्ज मामले मे बताया कि उसकी डोकवा गाॅव स्थित रोही में कृषि भूमि में 5/8 हिस्सा है जो मैं पैसो की जरूरत के कारण बेचना चाहती थीं। जिसका पता सरोज पत्नी मनोज कुमार निवासी पहाडी तहसील लुहारू हरियाणा को चला तो सरोज व उसका पति मनोज कुमाररविन्द्र व मीरसिंह निवासी पहाड़ी को लेकर 12 नवम्बर हमारे घर आये तथा हमारी कृषि भूमि को बेनामा 15 हजार रूपये का बेनामा लिखवाकर 17 नवम्बर को पंजियन कार्यालय में पजिकरण करवा लिया तथा इसके बदले मुझे 2 चैक राशी 6 लाख व 7 लाख की दियें। उसके में से 7 लाख रूपये वाला चैक मुझे विश्वास मे लेकर वापस ले गये तथा 6 लाख रूपये वाला चैक जब मैने बैक मे जमा करवाया तो आरोपी सरोज के हस्ताक्षर भिन्न होने के कारण चैक का भुगतान नहीं हुआ जिस पर मैने आरोपीगणों से फोेन पर बात की तथा 7 लाख रूपये का चैक भी देने को कहा तो आरोपियो ने स्पष्ट इंकार कर दिया व कहा कि हमने तो आपको विश्वास में लेकर धोखाधड़ी कर जमीन हमारे नाम करवानी थी अब हम कुछ नहीं देंगं। पुलिस ने धोखाधड़ी से जमीन हड़पने का मामला दर्ज कर जाॅच प्रारम्भ करदी है।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.