बीदासर- निकटवृति ग्राम पंचायत घंटियाल के उपस्वास्थ केन्द्र से बालाजी मंदिर तक बनी सडक़ बनने से पहले की उखडऩे लगी है। ग्रामवासीयो ने रातो रात बनी सडक़ मे ठेकेदार द्वारा घटियाँ सामग्री उपयोग मे लेने का आरोप लगाते हुये शनिवार को विरोध प्रर्दशन किया। गाव के सरपंच प्रतिनिधि उम्मेद सिंह पप्पु दास स्वामी, किशननाथ सिंद्ध, हसनाथ सिद्ध पुर्णदास ने सडक़ का विरोध प्रकट करते हुये कहा कि ठेकेदार ने शुक्रवार की रात्रि मे बिना मिट्टी हटाये ही 4०० मीटर सडक़ का रातो रात निर्माण कर दिया।सडक़ मे माप दण्ड के अनुसार कार्यनही होने के कारण सडक़ अभी से ही उखडऩे लगी है। वही ठेकेदार द्वारा सडक़ के किनारे बरम भी नही बनाई है।





