आपां ने तो बेटी बचाणी है" राजस्थानी फिल्म सबको देखना चाहिए
3 दिसम्बर 2017
चूरू - राजस्थानी फिल्म "आपां ने तो बेटी बचाणी है" सब लोगों को देखना चाहिए,
![]() |
| आपां ने तो बेटी बचाणी है |
कास्टिंग डायरेक्टर व पटकथा लेखक आर के प्रजापति ने शाम का शौ देखा और राजस्थान दर्पण के साथ बातचीत में कहा समाज में गंदी धारणा बनी हुई है कि बेटी को बेटे से कम दर्जा देना, बेटियों को कम पढ़ाई करवाना तथा अन्य बहुत सी ऐसी धारणांए बनी हुई है जो बेटी को ठेस पहुँचाती है, हमें बेटी हो या बेटा सबको एक सम्मान मानना पड़ेगा, बेटी को ऐसे संस्कार दो की उसे खुद पर गर्व हो। बहुत सी बेटियों ने देश व माता पिता का नाम रोशन किया है, बेटियों को भी हर क्षेत्र में हिस्सा लेने की छूट देनी चाहिए ।
खासकर छोटे-बड़ों गाँवों में बेटियों को सिर्फ पराया धन ही समजते है ऐसा नहीं होना चाहिए ।
प्रजापति ने कहा राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बहुत ही अच्छी फिल्म बनाई है
"आपां ने तो बेटी बचाणी है" जो
समाज हित में है। बेटियों के प्रति घृणा रखते वालों को ईस फिल्म से बहुत कुछ सिखने व समझने को मिलेगा । फिल्म परिवार के साथ बैठकर देखना चाहिए। ईस फिल्म में सभी कलाकारों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है, बखूबी शानदार किरदार निभाया है।
राजेन्द्र सिंह शेखावत चूरू के रहने वाले है तथा वो एक पत्रकार भी है ।






