Breaking News
recent

डूंगरपुर जिले में 2 अलग - अलग जगहों से अवैध शराब का भारी जखीरा पकड़ा

डुंगरपुर जिले में 2 अलग-अलग जगहों पर कार्यवाही कर 2 करोड़ की अनुमानित लागत के 3000 कार्टून शराब की जब्त

09 दिसम्बर 2017

डुंगरपुर। जिला पुलीस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा के निर्देशानुसार जिले में चल रहे अवैध शराब के धरपकड़ अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रो के लिए विशेष टीम का गठन कर सर्च के दौरान गुरुवार रात्रि को विशेष कार्यवाही के तहत जिले में अवैध शराब का भारी जखीरा पकड़ा। मनोज सामरिया कार्यवाहक वृताधिकारी डुंगरपुर को गुरुवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के बिछीवाड़ा थाना अंतर्गत गाँव शिशोद व बौखला में दो अलग-अलग जगहों पर कार्यवाही की गई जिसके तहत एक बन्द पड़ी सोप स्टोन की फैक्ट्री पर दबिश दी जिस पर वहाँ राजेन्द्र नाम का व्यक्ति मिला तथा उसके बाकी साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। फेक्ट्री पर सर्च के दौरान तीन ट्रक, एक बोलेरो पिकअप, एक मैजिक टेम्पो, एक टाटा 407, दो आयशर मिनी ट्रक, चार मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी सहित 13 वाहन जब्त किए गए जिसमे हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, अरूणाचल प्रदेश एवं पंजाब स्टेट में निर्मित एवं राजस्थान में प्रतिबंधित होकर भरी हुई अंग्रेजी शराब की करीब 3000 कार्टून मिले जिनकी अनुमानित लागत करीब 2 करोड़ आंकी गयी। मौके पर पुलिस अधीक्षक शंकरदत्त शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामजीलाल चंदेल, बिछीवाड़ा थानाधिकारी भानुप्रताप सिंह ने पहुँच कर सम्पूर्ण तहकीकात की व उचित निर्देश दिए। उक्त विभिन्न ब्रांड की अलग-अलग राज्यो में निर्मित शराब तस्करी कर समीपवर्ती गुजरात राज्य ले जाई जा रही थी। उक्त कार्यवाही डुंगरपुर जिले की अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.