Breaking News
recent

कोटा से फिर हुआ कोचिंग छात्र लापता

शिक्षा नगरी कोटा से फिर हुआ कोचिंग छात्र लापता

11 दिसम्बर 2017 

कोटा।  शिक्षा नगरी कोटा से एक और कोचिंग छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। शहर के विज्ञान नगर थाना इलाके में अपनी बुआ के घर रहकर कोचिंग कर रहा जबलपुर निवासी अजीत सिंह दो दिन से लापता है। जांच अधिकारी रमेश चन्द ने बताया कि कोचिंग छात्र अजीत सिंह सीएडी सर्किल पर स्थित सर्वोत्तम कोचिंग संस्थान से मेडिकल की तैयारी कर रहा है। वह दो दिन पहले अपनी बुआ से कोचिंग जाने की बोलकर घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं आया। जिसके बाद छात्र के परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। इस दौरान लापता छात्र के पिता के कोटा पहुंचने पर विज्ञान नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस छात्र की तलाश शुरू कर दी है, साथ ही लापता छात्र के दोस्तों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.