Breaking News
recent

चूरू जिले के बीदासर तहसील का माणकसर तालाब लंबे अर्से से लड़ रहा अस्तित्व की लड़ाई

Rajasthan Darpan

बीदासर : प्रदेश मे अभियान के तहत तालाब,कुंड, बावड़ियों टांके आदि का मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है .वहीं पूरे प्रदेश में एनिकेट, टांके, मेड़बंदी आदि का निर्माण किया गया लेकिन चूरू जिले के बीदासर तहसील का ऐतिहसिक माणकसर तालाब लंबे अर्से से अस्तित्व की लड़ाई लड़ते हुए अपनी बदहाली को बयां कर रहा है
चूरू जिले के बीदासर तहसील का ऐतिहसिक माणकसर तालाब
तालाब के चारों तरफ की चारदीवारी व छतरियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं वहीं बरसाती पानी के रास्ते भी अवरूद्ध हो गए हैं. कभी पूरे बीदासर के निवासियों की प्यास बुझाने वाला माणकसर तालाब वर्तमान में स्थानीय प्रशासन की उपेक्षा का शिकार है.

जल स्वावलंबन अभियान मे भी माणकसर तालाब की अनदेखी की गई.अभियान के तहत तालाब पर कोई कार्य नही कराया गया !
WoB Groups

WoB Groups

Powered by Blogger.