Rajasthan Darpan
Mumbai News
मुम्बई - आंध्र प्रदेश
एक 29 वर्षीय शख्स ने अपने शॉकिंग दावे से सबको शॉक दे दिया है। उसका कहना है कि अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन उसकी रियल मां हैं। अब इस बात को सुनते ही कान खड़े हो जाते हैं और चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
भला ये कैसे हो सकता है?
पक्का ये शख्स पॉपुलैरिटी के लिए ऐसा कर रहा होगा?
शायद ये किसी मानसिक बीमारी से जुझ रहा होगा?
अगर सही में ऐश्वर्या इसकी मां है, तो यह इतने लंबे समय तक कहा था?
एकाएक उसे अपनी रियल मां का ख्याल कहा से आया?
ऐसे कई तरह के सवाल जेहन में आ रहे होंगे। लेकिन वास्तविकता तो यह है कि ऐश्वर्या राय अभिनेता अभिषेक बच्चन की पत्नी हैं। और दोनों एक बेटी आराध्या बच्चन के माता-पिता हैं।
‘डेक्कन क्रॉनिकल’ की खबर के मुताबिक, आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले 29 वर्षीय संगीत कुमार का दावा है कि ऐश्वर्या उनकी असली मां हैं। इतना ही नहीं, कुमार राय सरनेम ही लगाते हैं। उनका कहना है कि ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से 6 साल पहले उन्हें आईवीएफ (In Vitro Fertilization) के जरिए जन्म दिया था।
संगीत ने मंगलुरु में मीडिया से बातचीत की और कहा, ‘1988 में ऐश्वर्या ने मुझे आईवीएफ के जरिए लंदन में जन्म दिया था। तीन साल से लेकर 27 साल की उम्र तक में चोदावाराम मैं पला बड़ा। मैं 2 साल की उम्र तक मुंबई में अपनी दादी वृंदा कृष्णराज राय के साथ था। मेरे दादा कृष्णाराज राय का मार्च, 2017 में निधन हो गया। मेरे अंकल का नाम आदित्य राय है।
वह आगे बताते हैं कि जरूर ऐश्वर्या भी बचपन में उनसे अलग हो गई होंगी। उन्होंने कहा, ‘मेरी मॉम ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की। मैं चाहता हूं कि मेरी मॉम घर आ जाए और मेरे साथ मंगलुरु में रहे। मैं विशाखापट्नम नहीं जाना चाहता। मैं चाहता हूं कि कम से कम मेरी मॉम का मोबाइल नंबर मेरे पास हो ताकि में आजाद हो सकूं।
संगीत कुमार के पास अपनी बात साबित करने के लिए कोई दस्तावेज नहीं है। उन्होंने मीडिया से कहा, ‘मेरे नेटिव प्लेस में मुझे बहुत गुस्सा आता है और यहां मेरा सिर दुखता है। बचपन से मेरे रिश्तेदारों ने मेरे जीवन से जुड़ी बातों को तोड़-मरोड़ के पेश किया है। वरना मैं अपनी मां को लेकर सभी बातें साफ तौर पर जानता होता। जानकारी के कमी के कारण मैं अपनी मां तक नहीं पहुंच सका। अब मुझे बस मेरी मां चाहिए।
Reports - Bharti Agarwal Mumbai
रिपोर्ट - भारती अग्रवाल मुम्बई




