Breaking News
recent

आज रात से नही चलेगा व्हाट्सऐप

नई दिल्ली । पॉप्युलर मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है। आज रात 12 बजे से वॉट्सऐप कई सारे प्लेटफाम्र्स पर काम करना बंद कर देगी। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में दी है। कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि मैसेंजिंग एप वॉट्सऐप आज रात से ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबेरी 10, विंडोज फोन 8.0 पर काम करना बंद कर देगा। यानि ओएस वाले यूजर्स नए साल पर वॉट्सऐप नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे।कंपनी ने कहा, हम इन प्लेटफार्म के लिए सक्रिय रूप से अब डेवलप नहीं करेंगे, जिससे कुछ फीचर्स काम करना बंद कर देंगे। गौरतलब है कि वॉट्सऐप इन दोनों ओएस प्लेटफॉर्म सपोर्ट को इस साल जून से बढ़ा कर दिसंबर 2017 कर दिया था।
इसके अलावा वॉट्सऐप नोकिया S40 पर भी सपोर्ट नहीं करेगा। कंपनी ने कहा, ये प्लेटफॉम्र्स भविष्य में हमारे एप की विशेषताओं को बढ़ाने के लिए उस तरह की क्षमताओं की पेशकश नहीं करते हैं, जिनकी हमें जरूरत है। इसलिए हम नए ओएस संस्करण में अपग्रेड करने की सिफारिश करते हैं, जिसमें 4.0 या उससे ऊपर का एंड्रायड, 7 या उससे ऊपर का आईओएस, या 8.1 या इससे ऊपर का विंडोज संस्करण शामिल है, ताकि आप वाट्स एप का इस्तेमाल जारी रख सकें। वाट्स एप ने कहा कि 2018 के दिसंबर के बाद से वह नोकिया एस40 प्लेटफार्म पर भी काम नहीं करेगी। साथ ही साल 2020 के 1 फरवरी के बाद यह एंड्रायड वर्शन 2.3.7 या इससे पुराने वर्शन पर काम करना बंद कर देगी।

Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.