Breaking News
recent

कीचड़ से मुख्य बाज़ार व स्कूल का रास्ता अवरुद्ध

साण्डवा।  गाव  के मुख्य बाजार व गढ के पास गन्दे पानी की निकासी के लिये छ: वर्ष पूर्व मे बना जल ग्रहण होद भर जाने से गत एक पखवाड़े से गन्दगी का सामराज्य बना हुआ है। जल होद के भर जाने से गन्दा पानी मुख्य बाजार मे फैल रहा है। गन्दे पानी से किचड़ ही किचड़ होने जाने से स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओ व आम राहगीरो को परैशानीयो का सामना करना पड़ रहा है।
       ग्राम पंचायत मुख्यालय होने के बावजुद भी लम्बे समय से ध्यान नही दिये जाने के कारण स्वच्छ भारत मिशन की धजियाँ उड़ रही है। जल ग्रहण होद के पास बिजली का ट्रासफार्मर लगा हुआ है। ट्रासफार्मर के पास पानी भर जाने से सोमवार को दानाराम कठौतिया करट की चपैट मे आने से घायल हो गया था। मुख्य बाजार मे बंजरग पाण्डे, नथमल स्वामी, चुनीलाल नाई, किशोर भार्गव ने बताया कि गन्दे पानी की निकासी नही होने से बाजारो मे गन्दा पानी बह रहा है। जिससे आमजन को भंयकर परैशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। 

rajdarpan11@gmail.com

rajdarpan11@gmail.com

Powered by Blogger.