Breaking News
recent

भाजपा नगर अध्यक्ष के खिलाफ धोखाधडी का मामल दर्ज



बीदासर। पुलिस थाना मे सोमवार की देर शाम भाजपा कार्यकर्ता ने भाजपा नगर अध्यक्ष सचिंयालाल बैद के खिलाफ  धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी प्रहलाद राय ने बताया कि वार्ड न. २  के भाजपा कार्यक दानमल बांठिया ने लिखित रिर्पोट दर्ज करवाई कि भाजपा नगर अध्यक्ष संचियालाल बैद ने 15 मई 2009 को एक लिखा पढी कर अपने आप को धापु देवी चौरडिया चैरिटेबल ट्रस्ट का ट्रस्टी बताकर मुख्य स्टेण्ड के पास नौखा सीकर रोड़ पर स्थिति समाधि स्थल के पीछे स्थित एक नोहरा भूमी 3600 दरगज का विक्रय सौदा मेरे साथ चार सौ रूपये प्रति दरगज के हिसाब से किया। जिसके बाबत मेरे द्वारा एक लाख रूपये साई पेटे संचियालाल बैद को दिये गये थे जिसकी लिखा पढी की गई है तथा बाकि रूपये रजिस्ट्री के समय देना तय हुआ था। इसके अलावा मेरे द्वारा पूर्व मे एक लाख रूपये संचियालाल को मेरे द्वारा उधार दिये गये थे। जिसमे से पँच्चास हजार रूपये संचियालाल ने मुझे वापस दे दिये थे। संचियालाल बैद ने मुझे ना तो शेष बचे रूपये पँच्चास हजार रूपये लोटाये तथा ना ही उक्त सौदे की रजिस्ट्री मेरे नाम से करवाई और ना ही उक्त भूमी ट्रस्ट के नाम है। बैद ने ना ही साई पेटे दी गई राशि मुझे वापस लौटाई। इस प्रकार संचियालाल ने मेरे साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने दानमल बांठिया की रिपोर्ट पर संचियालाल बैद के खिलाफ  धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है।

Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.