Breaking News
recent

''मेरे पास पावर है जिसको चाहूं उसको हटाऊं''

अतिक्रमण हटाने में भेदभाव को लेकर लोगों के विरोध करने पर बोले अधिशाषी अधिकारी ''मेरे पास पावर है जिसको चाहूं उसको हटाऊं''

बीदासर ।  काफी लम्बे इंतजार व जदोजहद के पश्चात् नगर पालिका द्वारा मंगलवार की दोपहर तीन बजे के बाद कस्बे के पुराना बस स्टेण्ड से शुरू किया गया अतिक्रमण अभियान महज औपचारिकता व खाना पूर्ति बन कर रह गया। अतिक्रमण हटाने के नाम पर अधिशाषी अधिकारी ने मालावत रेस्टोरेन्ट के सामने मुख्य सडक़ मार्ग पर रखी अलमारियों व खोखों के आगे रखी गई दो-चार कुर्सियां व टेबल उठाकर ट्रेक्टर ट्रोली में डलवा दी। वहीं पुराना बस स्टेण्ड पर पवन महाराज की पान की दूकान के आगे नाले पर रखे दो फुट की पट्टी को तोडकऱ अतिक्रमण के नाम पर भेदभावपूर्ण रवैया अख्तियार कर माहौल में आक्रोश पैदा कर दिया। क्योंकि उसी लाईन में पास में ही करीब चार-चार फिट तक पत्थर के कातले रख कर बनाई गई चौकियों को नहीं हटवाया गया। अधिशाषी अधिकारी को अनेक लोगों ने चौकियां हटाने के लिए बार-बार कहा परंतु किसी की भी नहीं सुनी और अंत में कह दिया कि मेरे पास पावर है मै जिसको चाहूंगा उसको हटाऊंगा। 


कातले रख कर बनाई गई चौकिया जिनको नहीं हटवाया गया

          उल्लेखनीय है कि बीदासर-नोखा मुख्य सडक़ मार्ग के दोनों ओर, पुराना बस स्टैण्ड, मुुख्य बाजार, बैरी चौक, सहित अनेक मुख्यमार्गों पर बड़ी-बड़ी अलमारियां रखकर अतिक्रमण किया हुआ है जिनको छुआ तक नहीं। वहीं पुख्ता व पक्के अतिक्रमणों को भी नहीं हटाने से अतिक्रमियों के हौसले बुलंद हैं। इसी प्रकार बैरी कुआ चैक में अतिक्रमण हटाने के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया। मुख्य बाजार में दूकनदारों ने दूकानों के आगे चार-चार फीट तक पाटे रखकर अतिक्रमण कर रखा है जिसके कारण आये दिन जाम लगता रहता है। राहगिरों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। अभियान के दौरान तहसीलदार ओमप्रकाश वर्मा सहित पुलिस बल व नगर पालिका के कर्मचारी साथ थे।
rajdarpan11@gmail.com

rajdarpan11@gmail.com

Powered by Blogger.