Breaking News
recent

जब तक खाली पड़े पदो को नही भरा जायेगा तब तक जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन

साण्डवा । स्थानीय राजकीय लक्ष्मीनारायण तापडिय़ा आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने अध्यापको के रिक्त पदो को भरने की मांग को लेकर दुसरे दिन आज मंगलवार को भी स्कूल के मैन गेट के ताला लगाकर जमकर प्रदर्शन किया तथा स्कूली छात्र विद्यालय के सामने धरने पर बैठकर सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ  नारेबाजी करते रहे। इस दौरान विद्यालय आये अध्यापको को भी अन्दर नही जाने दिया। प्रदर्शन मे छात्र-छात्राओ के अभिभावको ने भी अपना पूरा सहयोग दिया। 

 विद्यालय के छात्र वासुदेव स्वामी, मानसिंह राठौड़, गिरधारी जोशी, दिव्या पारीक, पूजा आचार्य, मनीषा पारीक, सरिता ने बताया कि विद्यालय मे कुल 36 पद स्वीकृत है इनमे से 17 पद खाली पड़े है। अध्यापक भवानी सिंह मारू का प्रमोशन हो जाने से उनका तबादला भी दुसरे स्थान पर कर दिया गया है। छात्र-छात्राओ ने बताया कि रिक्त पदो को भरने की मांग को लेकर पूर्व मे भी विरोध प्रदर्शन किया गया था तथा विभाग द्वारा जल्द ही पद भरने का आश्वासन देकर मामले को शांत किया था मगर उसके बावजुद भी आज तक एक भी अध्यापक का पद नही भरा गया। जिसके चलते हमारी पढाई चौपट हो रही है। वही अभिभावको ने बताया कि रिक्त पदो को भरने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व शिक्षा विभाग के अधिकारीयो को कई बार ज्ञापन दिये जा चुके है लेकिन कोई सूनवाई नही हुई। छात्राओ ने बताया कि व्याख्याता भंवानी शंकर मारू सहित खाली पड़े पदो को जब तक नही भरा जायेगा तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा ना ही स्कूल का ताला खोलने देंगे। इस संदर्भ मे सोमवार को छात्र व अभिभावको ने गाव के मुख्य मार्गो से रैली निकालतें हुये तहसीलदार औम प्रकाश वर्मा को रिक्त पदो को भरने की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया था।
rajdarpan11@gmail.com

rajdarpan11@gmail.com

Powered by Blogger.