सादुलपुर। रेलवे पुलिस द्वारा रेलगाड़ियो में महिलाओ के गले की चैन उडाने वाली गिरफ्तार एक शातिर महिला को मंगलवार को बीकानेर न्यायलय में पेश किया जहां से न्यायाधिश ने उसे पाॅच दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।
जीआरपी थानाधिकारी लालाराम सैनी ने बताया कि रेलगाड़ी में महिलाओ की चैन उड़ाने के आरोप में गिरफ्तार महिला पंजाब के पटियाला जिले के समाना थाना क्षैत्र के अचराल गाॅव निवासी नसीब कौर जाति मजहबी सिख को रेलवे न्यायालय बीकानेर में पेश किया गया जहां से न्यायाधिश ने उसे पाॅच रोज के पुलिस रिमाण्ड पर सोंपा है। सैनी के अनुसार 7 जनवरी को दिन में चलने वाली हनुमानगढ सवारी गाड़ी से हरियाणा के गंगवा गाॅव निवासी महिला पुष्पा देवी जाट अपनी ससुराल भादरा थाने के गाॅव दीपलाना जा रही थी उसी दोरान महिला के गले की सोने की चैन चुराने की बात सामने आई थी तथा जीआरपी पुलिस दल सक्रिय होकर हुलिए के आधार पर 8 जनवरी को भादरा में ही पुनः वारदात की फिराक में लगी उक्त महिला को दबोच लिया तथा रेलवे पुलिस ने महिला के पास से चैन काटने वाला एक छोटा कटर भी बरामद किया था। सैनी ने बताया कि पुलिस रिमाण्ड के दोरान महिला से उड़ाई गई चैन की बरामदगी के प्रयास किये जायेगें तथा 13 जनवरी को रिमाण्ड अवधी के समाप्ती पर उक्त महिला को पुनः बीकानेर रेलवे न्यायालय में पेश किया जायेगा।





