बीदासर। पुलिस थाना मे शुक्रवार को शराब ठेका नही छोडऩे पर ठेका पार्टनर को जान से मारने की धमकी देने के दर्ज मामले मे पुलिस ने त्वरीत कार्यवाही करते हुये। नामजद आदतन अपराधी व पुलिस थाना का हिस्ट्री शीटर गाव ढढेरू निवासी देवीसिंह खैरीया को थानाधिकारी प्रहलाद राय ने मामला दर्ज होने के बाद 10 घंटे मे बीदासर कस्बे से ही गिरफ्तार कर लिया तथा मामले मे दुसरे नामजद आरोपित गाव सौनियासर निवासी तिलोक जाट को भी गिरफ्तार कर लिया है।
थानाधिकारी प्रहलाद राय ने बताया कि देवीसिंह खैरीया बीदासर पुलिय थाने का हिस्ट्री शीटर है। देवीङ्क्षसंह के खिलाफ राजस्थान के जयपुर जिले के पुलिस थाना श्यामनगर, बगरू थाना , बीकानेर जिले के पुलिस थाना बिछवाल, जयनारायण व्यास कालौनी, नौखा, श्रीडुंगरगढ, शेरूणा तथा चूरू जिले के बीदासर पुलिस थाना मे संगीन मामले दर्जहै तथा मध्यप्रदेश के खरगोन थाना मे भी मामला दर्ज है। जिसमे हत्या, हत्या करने का प्रयास, पुलिस फायरिंग, अवैध हत्यार, अवैध वसुली, जमीनो पर कब्जे करने तथा रंगदारी लेने सहित अनेक मामले दर्ज है। खैरीया के हार्ड कोर अपराधी राजु ठेठ गैंग से तार जुड़े हुये है।
![]() |
| आदतन अपराधी देवी सिह की फाइल फोटो। |
यह था मामला
शुक्रवार की शाम को पुलिस थाना मे ग्राम पंचायत घंटियाल बड़ी मे ढिगारीयाँ रोही शराब ठेके पर काम कर रहे बंलवत जाट ने आदतन अपराधी देवीसिंह खैरीया, तिलोक जाट, हनुमान जाखड़ व दो तीन अन्य व्यक्तियो के खिलाफ मामला दर्जकरवाया कि 13 फरवरी को शाम 6.30 बजे ये लोग टाटा सफारी गाडी मे शराब ठेके की दुकान पर आये तथा शराब ठेका नही छोडऩे पर जान से मारने की धमकी दी। 15 फ रवरी को आदतन अपराधी देवीसिंह खैरीया ने फिर मुझे फोन पर धमकी दी।





