Breaking News
recent

फिर दोहराया गया निर्भया कांड ,बिदासर के वार्ड न 23 की है घटना नाबालिग को शराब पिलाकर किया दरिंदो ने दुष्कर्म लहुलांन हालात में पटक गए सड़क पर

बीदासर।    कस्बे मे मानवता की सारी हदे पार कर रविवार की देर शाम वार्ड २३ नाबालिका के साथ हुई सामुहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना के बाद पुलिसथाना मे देर रात्रि मे मामला दर्जहोने के बाद अलर्ट हुई पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना के दो घण्टे के बाद ही फ रार हुये दोनो नामजद आरोपित वार्ड २४ के रेवंत दास कामड़ व मुकेश मेघवाल को गाव जैतासर से गिरफ्तार कर लिया।वही बीदासर सीएचसी से गम्भीर हालात मे बीकानेर के पीबीएम हास्पीटल मे रैफ र की गई दुष्कर्म पीडि़ता जिन्दगी व मौत के बीच झुझ रही है। 
दुष्क्र्म करने वाले दोनों आरोपी 
       थानाधिकारी प्रहलाद राय ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप मे गिरफ्तार किये गये दोनो युवको से कड़ी पुछताछ करने पर बताया कि रविवार की शाम ६ बजे नाबालिका को उसके मोहल्ले से दोनो आरोपीयो ने जबरदस्ती मोटर साईकल पर बैठाकर ढाणी कालेरान की तरफ  सुनसान एक खेत मे बने कमरे मे ले गये। दोनो ने शराब पी तथा नाबालिका को भी जबरदस्ती से शराब पीलाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद नाबालिका को वापस खुन से लतपथ बैहोश हालात मे वार्ड २३ के एक घर मे छोड़़ कर मोटर साईकल पर फ रार हो गये। दुष्कर्म के दरिंदो ने हैवानियत की सभी हदे पार करते हुये नाबालिका को जगह जगह से नोचकर घायल कर दिया। पुलिस को आरोपितो की मोबाईल लोकेशन मिलने पर एएसपी सतनाम सिंह व डीएसपी सुखविन्द्र पाल सिंह के साथ गई टीम मे छापर के थानाधिकारी रामनारायण चायल बीदासर पुलिस थाना के एचसी श्रवण सिंह, भागीरथ सिंह, भागीरथ राम ने गाव जैतासर मे आरोपितो को उनके जान पहचान वालो के घर से राउडअप कर लिया। रात्रि मे घटना का पता चलते ही पुलिस अधिक्षक राहुल बारहट बीदासर पहूँच कर घटना स्थल का मौका देखा। सोमवार की सुबह चूरू से पहुँची एफ एसएल की टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किये। वही डीएसपी सुखविन्द्र पाल सिंह ने बीकानेर पहुँचकर पीडि़ता के बयान लिये तथा पीडि़ता का मेडिकल करवाया।

घटना स्थल पर  जांच करते अधिकारी 
          कस्बे को शर्मशार करने वाली घटना को लेकर सोमवार को पुलिस थाना मे कस्बे के सैकड़ो नागरिको व समाज के लोगो ने आक्रोश प्रकट करते हुये जिला पुलिस अधिक्षक के नाम का ज्ञापन थानाधिकारी को सौप कर नाबालिका के साथ दुष्कर्मं करने वाले आरोपियो को कठोर से कठोर सजा दिलावने की मांग की।

Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.