Breaking News
recent

कृषि औजार जेली गंडासी दांतली लेकर किसानों ने किया उपखंड कार्यलय का घेराव

लक्ष्मणगढ़। उपखंड में मुकुंदगढ से सालासर टोल रोड़ बनाने के लिए बिना मुआवजा दिये जबरन खङी फैसलों को बर्बाद कर दादागिरी से बिना कानुन जमीन अधिग्रहण कर टोल कंपनी के गुन्डो द्वारा ताकत के बल रोङ बनाईं जा रही है के विरोध में आज संघर्ष समिति बैनर तले किसानों ने चारों दिशाओं से अलग अलग जत्थों द्वारा कृषि युक्त औजार लेकर शहर के विभिन्न मार्गों बाज़ारों से होकर किसानों ने पैदल मार्च करके उपखंड कार्यलय का घेराव करके प्रशासन सरकार व टोल कंपनी को ताकत का अहसास कराया ओर किसानों की 11 सुत्री मांगों का एसडीएम द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
         संघर्ष समिति के नरेन्द्र बाटड़, हरफुल गोदारा व संसार मील ने बताया की  किसानों को बिना मुआवजा दिये जबरन जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों द्वारा काफी दिनों से अलग अलग विभिन्न तरीके धरती चिपका आन्दोलन, समाधि सत्याग्रह आन्दोलन किया जा रहा है फिर भी प्रशासन सरकार का कोई भी प्रतिनिधि नुमाइंदा आकर किसानों से वार्तालाप नहीं करी । किसान अपना गुस्सा ताकत दिखाने के लिए चारों दिशाओं से सरपंच महेश ढेवा, मुकेश गिठाला सिंगदङा, देवेन्द्र महरिया, गुलाब कंवर, एडवोकेट राकेश सिहाग, पंचायत समिति सदस्य मोहन सिंह गोदारा, सरपंच प्रतिनिधि महावीर मातवा,सरपंच प्रदीप शर्मा, सरपंच कुलदीप बाटड़, सरपंच एशोसियन अध्यक्ष बनवारी ढाका, जितेन्द्र सिंह राजपूत,जितु भोजासर, विकास ढाका,राकेश भोजासर,महेश चलका,रामवतार गिठाला, नरेन्द्र थालोड़  के नेतृत्व में  किसान जत्था आये । किसान जत्था शहर के मुख्य बाज़ार पुराने बस स्टैंड से घंटा घर चौपङ बाजार डाकनियो का मंदिर होकर उपखंड कार्यलय तक सरकार प्रशासन व टोल कंपनी के विरोध मे नारे लगाते हुए पैदल मार्च किया ओर भंयकर गुस्सा से किसान उपखंड कार्यलय का घेराव किया । घेराव में चारों जत्थों में आये किसानो ने जमकर सरकार प्रशासन के विरोध मे नारे बाज़ी करके एसडीएम से सवाल जवाब करके ज्ञापन सौंपा ओर चेतावनी देयी अगर जल्द ही किसानों की 11 सुत्री मांगों का पालन नहीं किया तो किसान उग्र आन्दोलन पर उतारू हो जायेंगे फिर कोई भी अप्रिय घटना हुई उसकी जिम्मेदारी प्रशासन सरकार की होगी । उपखंड अधिकारी अनिल महला ने सरकार व किसानों के बीच सरकार द्वारा नामित अधिकारीयों के साथ जल्द ही किसानों के साथ मींटीग कराकर मामला सुलझाने का आश्वासन दिया ।
पैदल मार्च में बीसीसी अध्यक्ष दिनेश कंस्वा, चेयरमैन प्रतिनिधि पवन बुटोलिया, पीसीसी सदस्य बनवारी पांडेय,मास्टर भागीदारथ ढाका, प्रहलाद सोनी,इदरीस पठान, अल्प संख्यक अध्यक्ष, असलम काजी, शायद बिसायती,शिशुपाल सिंह राव, गीता देवी, भंवरी जाट, शायर कंवर, ममता, सूबेदार दान सिंह, प्यारेलाल कटारिया, नत्थूराम ढुकिया, प्यारेलाल सैनी, महेन्द्र राजपुत, अर्जुन सैनी, बनवारी गिठाला, मामराज गिठाला, मदनलाल महरिया, मोहन सिंह सिंगदङा, विदयाधर गिठाला सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे ।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.