Breaking News
recent

इंडियन मुजाहिद्दीन के निशाने पर है पीएम नरेन्द्र मोदी


इंडियन मुजाहिद्दीन (IM) के खूंखार आतंकी आरिज खान उर्फ जुनैद की गिरफ्तारी के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं. जानकारी सामने आ रही है कि 27 अक्टूबर, 2013 को पटना ब्लास्ट को IM ने ही अंजाम दिया था. जांच में खुलासा हुआ है कि लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में पटना के गांधी मैदान में आइएम आतंकी तहसीन अख्तर उर्फ मोनू ने ही बम रखा था।
  
ब्लास्ट के बाद पकड़े गए आइएम के आइटी एक्सपर्ट एजाज शेख ने पूछताछ में इस बात की जानकारी दी थी. उसने यह भी बताया था कि आइएम ने अपनी हिट लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रखा है, इसलिए पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां आरिज से विस्तृत पूछताछ कर आइएम के सभी स्नोत ठीक से खंगालने की कोशिश कर रही है।



 
दिल्ली में 13 सितंबर 2008 को हुए सीरियल बम ब्लास्ट समेत अहमदाबाद के सूरत ब्लास्ट, राजस्थान के जयपुर ब्लास्ट व उत्तर प्रदेश के तीन कचहरी में हुए ब्लास्ट का मुख्य आरोपित इंडियन मुजाहिद्दीन का खूंखार आतंकी आरिज खान उर्फ जुनैद लंबे समय तक पुलिस रिमांड पर रहेगा।
  
दिल्ली पुलिस व आइबी समेत जयपुर, सूरत व उत्तर प्रदेश एटीएस भी अलग-अलग रिमांड पर लेकर आरिज खान से पूछताछ करेगी. अभी लोधी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल के दफ्तर में कड़ी सुरक्षा में रखकर उससे आइबी, स्पेशल सेल व क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है। आरिज खान बटला हाउस मुठभेड़ में भी शामिल था।
  
विशेष आयुक्त स्पेशल सेल एमएम ओबेराय के मुताबिक, आरिज से लगातार पूछताछ चल रही है. उससे अकेले में और जरूरत पड़ने पर आइएम के सह संस्थापक और सिमी से जुड़े आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर के साथ आमना-सामना करवा कर पूछताछ की जा रही है ।

Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.