Breaking News
recent

चंगवादक की प्रथम पुण्यतिथि पर 160 जनो ने किया रक्तदान ,


बीदासर  कस्बे के मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार संघ दूर्गा माता मंदिर में रविवार को फागरसिया चंगवादक स्वर्गीय रामचन्द्र प्रजापत की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रीरामचन्द्र प्रजापत फाउण्डेशन बीदासर की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 160 नौजवानों ने रक्तदान कर बहुत ही अनुकरणीय कार्य किया। 
   रक्त संग्रहण संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पीटल जयपुर की टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक रक्तदाता को प्रमाण-पत्र के साथ-साथ पर्यावरण बचाने के संदेश के साथ एक-एक पौधा भी दिया गया। उपखण्ड अधिकारी दीनदयाल बाकोलिया एवं तहसीलदार ओमप्रकाश वर्मा ने शिविर का अवलोकन किया एवं आयोजनकर्ताओं की प्रशंसा की। बाकोलिया ने कहा कि रक्तदान महादान है। युवाओं को सदैव आगे आकर रक्तदान करते रहना चाहिए। शिविर के सफल संचालन में बाबूलाल प्रजापत, जुगल किशोर प्रजापत, डॉ. धर्मेन्द्र गौड़, , महेश भोभरिया, जेठाराम यादव, मदनलाल रेगर, भवानी शंकर गुरु, राज कताला, पुनमचन्द शर्मा, मनोज नेहरा, संतोष देरासरी, राजूराम मण्डा ने योगदान दिया।  


rajdarpan11@gmail.com

rajdarpan11@gmail.com

Powered by Blogger.