Breaking News
recent

उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 37 महिलाओ को दिये गए गेस कनेक्शन


बीदासर । कस्बे के निकटवृति गाव दूंकर के अटल सेवा केन्द्र मे शुक्रवार को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के द्वितीय चरण के तहत राजलदेसर इंण्डेन एंकाउन्ट बीदासर द्वारा उज्जवला दिवस सुरक्षा सलाह शिविर का आयोजन प्रधान सन्तोष देवी मेघवाल की अध्यक्षता मे हुआ। जिसमे अनुसुचित जाती जनजाति अन्तोदय राशन कार्ड धारको, बीपीएल परिवारो प्रधांनमंत्री आवास योजना के लाभार्थियो सहित कुल 37 महिलाओ को नि:शुल्क गैस कनेकशन दिये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी तहसीलदार औमप्रकाश वर्माने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिये उज्जवला योजना के तहत सरकार द्वारा आठ करोड़ महिलाओ को गैस कनेकशन दिये जायेंगे। जो सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। यह योजना माता बहनो के स्वास्थय एवं पर्यावरण शुद्धि के लिये कारगर साबित होगी। कार्यक्रम के आयोजक इण्डेन गैस के पवन कुमार झेड़ू व शिवरतन दर्जी ने एलपीजी से सुरक्षा, बचाव, सावधानियाँ व कोशल विकास के बारे मे जानकारी दी। कार्यक्रम को पूनाराम मेघवाल, मांगीलाल भामु व रामनिवास भामु ने योजना के बारे मे जानकारी दी। कार्यक्रम मे विशिष्ठ अतिथी जोगाराम भामु, उपसरंपच लिक्षमा देवी व मनोज मेघवाल सहित अनेक ग्रामिण उपस्थित थे।

Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.