 |
| प्रधान मेघवाल को चुनड़ी ओढ़ते हुये । |
बीदासर। बीदासर तहसील के ग्राम बेरासर में बुधवार
को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रधान संतोष मेघवाल के पहुंचने पर ग्रामवासियों द्वारा
संतोष देवी का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया तथा मेघवाल को केले के फलों से
तोला गया। इस अवसर पर प्रधान मेघवाल का गंगा देवी बेरासर ने चूनड़ी औढ़ाकर व किसनी देवी कोतवाल ने शाल औढ़ाकर, माला पहनाकर स्वागत
किया तथा सैंकड़़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों ने संतोष मेघवाल जिन्दाबाद
के नारे लगाये। इससे पूर्व प्रधान मेघवाल ने गांव के गोसांईजी महाराज के दर्शन कर कार्यक्रम
का शुभारम्भ किया।
जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधान मेघवाल
ने कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र में हर कदम पर समस्यायें है। क्षेत्र में पानी की समस्या
ने विक्राल रूप धारण कर रखा है परंतु हम समस्याओं से डरकर हताश होकर बैठने वालों में
से नहीं है, हम संघर्ष करने वाले लोग हैं संघर्ष
करेंगे तो समस्यायें स्वत: ही समाप्त हो जायेगी। सकारात्मक सोच के साथ हम क्षेत्र का
सर्वांगीण विकास करेंगे। हम लोग क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं
आपने जो चूनड़ी औढ़ाई है सदैव इसकी लाज रखूंगी। हताश और निराश होकर नहीं बैठूंगी। क्षेत्र की समस्याओं को चुनौती मानकर कार्य करूँगी। प्रधान मेघवाल ने कहा कि मैं आपकी बेटी हूँ सदैव आपका प्रेम और आशीर्वाद मिलता रहे। इस अवसर पर मेघवाल ने पानी की समस्या को दूर करने के लिए गांव में एक ट्यूबवेल खुदवाने की घोषणा की। सरपंच संघ के अध्यक्ष बम्बू सरपंच भंवरलाल ज्याणी व ईंयारा सरपंच सोहनलाल लोहमरोड़ ने कहा कि गांव व समाज के विकास के लिए अच्छे जनप्रतिनिधि की आवश्यकता होती है जो हमारे बीच प्रधान के रूप में उपस्थित है।
इस
अवसर पर बेरासर के पूर्व सरपंच किशनाराम,
उडवाला सरपंच श्रवणराम डांडी, साण्डवा सरपंच प्रतिनिधि
केशरराम जाखड़, बाढ़सर सरपंच भंवरलाल जाखड़़, जगदीश ढाका,
जोगाराम, चैनाराम भांमू दूंकर, रामनिवास सिहाग, पंचायत समिति सदस्य
मांगीलाल, बजरंग तेतरवाल, पूसाराम बाढ़सर, दीपाराम सारण बीदासर ने अपने विचार व्यक्त
किये। कार्यक्रम में रामचन्द्र दूसाद, सांवताराम सिहाग, किशनाराम कोटवाल, बालाराम दूसाद, संग्राम दूसाद, हनुमान सिंह, जेठाराम मेघवाल, मास्टर थानाराम दूंकर, जगदीश ढाका सहित सैंकड़़ों
की संख्या में ग्रामिण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन देवीलाल सिहाग ने किया।