बीदासर । नगरपालिका क्षेत्र बीदासर के वार्ड दो तीन एवं चार मे बालबाड़ी विद्यालय से गैनाणी तक निर्माणाधीन नाले को लेकर 17 अप्रेल को स्वायत शासन विभाग ने नाला निर्माण कार्य की विस्तृत जाँच करने हेतु तीन अधिकारीयो की कमेटी का गठन कर नाला निर्माण की एलाईंनमेन्ट की अभिशंषा सहित सात दिवस मे रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश देने के बावजुद भी नगर पालिका द्वारा नाला के निर्माण कार्य यथावत जारी रखा। नाला निर्माण का कार्य जारी रहने पर गुरूवार की देर शाम जैन समाज के लोगो ने नाले निर्माण का जमकर विरोध किया तथा जैन समाज के लोगो ने पुलिस थाने मे भी लिखित शिकायत दी कि स्वायत शासन विभाग के आदेश के बावजुद भी पालिका द्वारा नाला निर्माण किया जा रहा है। जिससे समाज के लोगो मे भयंकर आक्रोश व्याप्त है।
थानाधिकारी प्रहलाद राय को लिखित शिकायत व डीएलबी के आदेश की कॉपी देने के बाद नाला निर्माण स्थल पर थानाधिकारी के पहुँचने पर बन रहे नाले को लेकर समाज के लोगो ने जमकर आक्रोश प्रकट किया तो थानाधिकारी ने पालिका प्रशासन को जानकारी देने पर पालिका ने ठेकेदार को नोटिस देकर निर्माणधीन नाले को रूकवा दिया। तब जाकर समाज के लोग शात हुये। नाले निर्माण को लेकर दानमल बांठिया, राजेश बैंगानी, बच्छराज बैद, हड़मानमल डागा, सागरमल बैद, शांतिलाल बैगानी सहित समाज के अनेक लोगो ने बताया कि स्वायत शासन विभाग के आदेश के बावजुद भी पालिका प्रशासन हटधर्मिता कर नाला का निर्माण करवा रही है तथा आदेश की खुल्ले आम धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। लेकिन पालिका प्रशासन ने इस आदेश की ओर कोई ध्यान नही दिया तथा नाले का निर्माण कार्य जारी रखा।
डीएलबी ने दिया यह आदेश - स्वायत शासन विभाग के निदेशक पवन अरोड़ा ने 17 अप्रेल को आदेश जारी कर नाला निर्माण कार्यकी विस्तृत जाँच हेतु नगर परिषद चूरू के अधिशाषी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विकास खण्ड बीदासर के सहायक अभियंता, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता की कमेटी गठित कर निर्माणधीन नाला निर्माण कार्य की एलाईंनमेन्ट की अभिशंषा सहित सात दिवस मे रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिये है तथा पालिका के अधिशाषी अधिकारी को भी निर्देशित किया है कि जब तक नाला निर्माण कार्य एलाईनमेन्ट का निर्धारण नही हो जाता नाला निर्माण के दौरान खुदाई किये गये गढ्ढो को सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल दुरस्त करवाया जाये।






