Breaking News
recent

पेंट्रोल पम्प के मुनीम की आंखो मे मिर्च डालकर लूटे 15 लाख रुपए

बीदासर । कस्बे के पुराना बस स्टेण्ड स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम डालमचन्द एण्ड कम्पनी पेट्रोल पम्प के कर्मचारी सोमवार को सुबह अपने घर से पेट्रोल पम्प खोलने के लिए जाते समय बीदासर नोखा मुख्य सडक मार्ग पर मुक्ति घाम के सामने इण्डेन गैस एजेन्सी के पास पिछे से मोटरसाईकिल पर आ रहे दो नकाबपोश लुटेरो ने दिन दहाडे पेट्रोल पम्प के कर्मचारियो की आंखो में मिर्च का पाउडर डालकर रूपयो से भरा थेला लूट कर ले गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एच. पी. पेट्रोल पम्प के कर्मचारी जगदीश तिवारी व महेन्द्र तिवारी अपने घर से सुबह करीब 7.20 बजे पेट्रोल पम्प खोलने के लिए रूपयो से भरे दो थेले ,पेट्रोल पम्प की चाबिया व बही खाते लेकर मोटरसाईकिल से आ रहे थे कि अचानक पीछे से बाईक पर दो नकाब पोश लूटेरो ने चलती बाईक पर ही आंखो में मिर्ची का पाउडर डालकर रूपयो से भरा बैग छीन कर ले गए। कर्मचारी जगदीश तिवारी ने बताया कि दोनो थेलो में शनिवार व रविवार दो दिन के 15 लाख रूपये थे। कर्मचारी द्वारा पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने तुरन्त लूटेरो का पीछा किया तथा आस पास के इलाको में नाकाबन्दी कर दी। 

घटना का पता चलते ही सुजानगढ के एएसपी सतनाम सिंह व डीएसपी सुखविन्द्र पाल सिंह घटना स्थल पर पहुचे तथा आस पास के लोगो से लूटेरो के बारे में गम्भीरता से जानकारी प्राप्त की तथा कस्बे में लगे सीसी टीवी फुटेज खगांलने की कोशिस की परन्तु कस्बे की तीसरी आंख कहे जाने वाले सीसी टीवी केमरे खराब पडे मिले। केवल बीदासर सीकर मुख्य सडक मार्ग पर तहसील के सामने लगे प्राईवेट सीसी टीवी केमरा ही सही पाया गया जिसकी फुटेज के आधार पर पुलिस ने लुटेेेरो का पता लगाने की कोशिस की। बीदासर थानाधिकारी ईश्वरानन्द व छापर थानाधिकारी रामनारायण चोयल के नेतृत्व में टीम का गठन कर लुटेरो के पीछेे दबीश देने के लिए टीम को भेजा गया परन्तु समाचार लिखे जाने तक लूटेरो का कोई पता नही चल पाया।



घटना के लगभग 5 घंटे बाद दर्ज हुआ मामला
पुलिस के अनुसार दोपहर बाद डालमचन्द एण्ड कम्पनी के मुनीम दो अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियो के खिलाफ 15लाख रूपये, पम्प के खातो रोकड. केशमेमो लूट कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया। दोपहर बाद करीब 4 बजे एसपी राहुल बारहठ ने बीदासर पहुचकर घटना की जानकारी ली तथा पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवम् सुजानगढ सर्किल के सभी थानो छापर,बीदासर,सुजानगढ,सालासर व साण्डवा के अधिकारीयो व पुलिसकर्मियो की टीमे गठीत कर लूटेरो तक पहुचने के लिए निर्देश दिए। कस्बे के व्यस्ततम कहे जाने वाले बीदासर नोखा मुख्य सड.क मार्ग पर हुई बडी लूट की घटना को लेकर कस्बे वासियो में भय व्याप्त हो गया वही व्यापरीयो में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। 
मुनीम अपने घर ले जाता था
प्राप्त जानकारी के अनुसार डालमचन्द एण्ड कम्पनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मालिक पन्नालाल बैगानी कस्बे से बाहर होने के कारण पेट्रोल पम्प का कैश मुनीम अपने घर ले जाता था। 

इससे पहले भी हो चुकी है वारदात
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 4 जुलाई 2017 को बोरावड किराना स्टोर बीदासरे के मुनीम को चाडवास छापर से माल का भुगतान लेकर मोटरसाइ्रकिल से बीदासर आते समय चाडवास मोड के पास दो बाईक सवार लूटेरो ने पीछा करके पीस्तोल की नोक पर मुनीम से 5लाख 78 हजार रूपये लूट कर ले गए। जिसका मुकदमा छापर थाने में दर्ज करवाया गया परन्तु आज पुलिस सुराग नही लगा पाई है। जिसके चलते लूटेरो के होसले बुलन्द है।






rajdarpan11@gmail.com

rajdarpan11@gmail.com

Powered by Blogger.