राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज गुरुवार 3 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।
मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी परंतु थोड़ा विलंब होगा। फिर भी उस संबंध में प्रयत्न जारी रखने से उन्हें पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध बाद मार्ग प्रशस्त होता हुआ प्रतीत होगा। दोस्तों के साथ मतभेद के चलते आप अपना आपा खो सकते हैं। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे।
वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। आपके अंदर नेतृत्व का गुण और लोगों की जरूरतों को समझने की संवेदनशीलता है। अगर आप खुद को अभिव्यक्त करने पर ज़ोर देंगे, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। चतुराई से काम लेने पर पैसा बचाने में कामयाब होंगे। कुछ अहम फैसले लेने पड़ेंगे। परिजनों के उत्साहवर्धन हेतु प्रयास करेंगे। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की जरूरत है। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। बुद्धिमानी और दूरदर्शिता की समाज में सराहना होगी। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। कामकाज की स्थिति अनुकूल रहेगी।
मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज किस्मत पर भरोसा बिलकुल न करें। अचानक धन हानि के योग है काम में रुकावट आ सकती है। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। दिन के प्रारंभ में शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता और व्यग्रता का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध के कारण किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। परंतु मध्याह्न के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। क्रोध के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखिएगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभदायी दिन रहेगा। नौकरी पेशा लोगो के लिए लिए आज का दिन बेहतर है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं पर आपका खर्च बढ़ सकता है।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आप मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों। तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप खुद यह न जानते हों कि आप उसे हर कीमत पर पूरा करेंगे। आज आप अपने ध्यान के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली बहुत सारी चीजों के साथ एक व्यस्त गति से काम करेंगे, एक लंबे समय से आयोजित महत्वाकांक्षा, आशा या सपने को पूरा करने की एक अलग संभावना है, हालांकि यह आपके विचार की तरह काफी नहीं है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।
सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से लबरेज कर देगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पैतृक व्यवसाय में हिस्सेदारी मिल सकती है। आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। आज आपके क्रोध से आप के बने हुए काम बिगड़ सकते हैं और आज किसी से पैसों का व्यवहार ना करें।
कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आप हर एक कार्य समय रहते सफलतापूर्वक संपन्न कर पाएंगे। नए करार फायदेमंद दिख सकते हैं लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं पहुँचाएंगे। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखिएगा क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए कार्यालय में आज वातावरण अनुकूल रहेगा। मन को प्रसन्न और हलका करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएंगे। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आप भावनाओं में बह सकते हैं। प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी। आपके विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेगें। मध्याह्न के बाद स्थिति में बदलाव होगा तथा मानसिक और शारीरिक रुप से कुछ व्यग्रता का अनुभव करेगें। व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको जरूर कामयाबी रहेगी। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। भागदौड़ के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है।
वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आपके दिन की की शुरुआत अच्छी खबर के साथ होगी। राजकाज में परेशानी हो सकती है। गुप्त शत्रु से सचेत रहें। संतान से मतभेद रहेंगे। धैर्य रखने की जरूरत है तथा ईश्वर के प्रति आस्था भाव रखने से सब कुछ ठीक हो सकता है I दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुँचाएगी। आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थितरूप से आप आगे बढ़ा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं। गप्पबाजी और अफवाहों से दूर रहें।
धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपको अपनी जिंदगी सुधारने के लिए अपनी कलात्मकता को उभारना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। इस बीच आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है।आपके साथी व उच्चाधिकारी आपके काम की एक मत से प्रशंसा करेंगे। आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा।
मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आप समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करेंगे। नए काम में रोड़ा आ सकता है। शाम तक काम बन जाएंगे। आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप खुद को अकेला पाएंगे और सही-गलत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। आप सलाह के लिए किसी को ढूंढ भी नहीं रहे थे, लेकिन फिर भी अचानक से आपको लाभकारी सलाह मिल जाएगी। इस सलाह के लिए सलाहकार को अवश्य धन्यवाद करें। धार्मिक कार्य तथा किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें।
कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आप भावुकता में गलत फैसले लेने से बचें। आज आपका अनुभवी लोगों की बातों पर ध्यान देने का अनुकूल समय है। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, वर्तमान में आप जो कर रहे हैं और जो संपर्क बना रहे हैं, वह भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। पुराने कामों से फायदा मिलना शुरू होगा। आप अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। जोखिम न लें। पराक्रम से लाभ होगा। हानि-दुर्घटना के योग। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें के लिए अधीर होंगे। अस्वस्थता रह सकती है। अपनी दीवानगी को काबू में रखें। आर्थिक तौर पर सुधार संभव है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी, जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है। संभव हो तो नए कार्य मध्याह्न से पहले ही संपन्न कर लें। समय आत्मविश्वास में बढ़ौतरी के संकेत दे रहा है। मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन भी संभव है। किसी बड़े कार्य की ओर अग्रसर होंगे। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।
नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।





