Breaking News
recent

25 लाख से होगा मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण, 60 लाख की लागत से बनेंगे आधुनिक शौचालय

पिलानी.

कस्बे के खेड़ला रोड के पास में स्थित मुक्तिधाम के सौंदर्यकरण का उद्घाटन सोमवार को हुआ। विद्याविहार नगर पालिका की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अजा आयोग अध्यक्ष एवं पिलानी विधायक सुन्दर लाल मुख्यअतिथि थे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत ने अध्यक्षता की। मण्डल अध्यक्ष मुरली मनोहर शर्मा, विद्या विहार नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अभिलाषा सिंह एवं मुक्तिधाम सेवक योगेन्द्र जाखोदिया विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों ने मुक्तिधाम में सौंदर्यकरण, कोर्ट परिसर एवं रायला मोड पर आधुनिक शौचालय निर्माण की आधारशिला रखी। अतिथियों ने केन्द्र तथा प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यो की जानकारी देते हुए स्वच्छ भारत अभियान में योगदान करने के लिए आम जन से अपील की। इससे पहले पार्षद मानसिंह, पार्षद वेदप्रकाश, पार्षद शिवराज सिंह शेखावत एवं सुमन ने अतिथियों का स्वागत किया। पालिका अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि मुक्तिधाम में लाईटिंगी, लॉन आदि प्रकार के सौन्दर्यकरण पर करीब 25 लाख, तथा कोर्ट परिसर एवं रायला मोड पर करीब साठ लाख रूपयों की लागत से आधुनिक शौचालयों का निर्माण होगा।

 

Read More :

किसान हुंकार रैली के लिए जनसंपर्क में बेनीवाल ने कहा- युवाओं ने जिसका छोड़ा साथ उसकी कश्ती डूबी समझो


विधायक ने सुनी समस्याएं
नवलगढ़. आपका विधायक आपके गांव अभियान का तीसरा चरण सोमवार से शुरूहुआ। अभियान के तहत पहले दिन विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने कारी ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र में जनसुनवाई शिविर लगाया। शिविर में सीईओ जेपी बुनकर ने भी आमजन की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने बिजली-पानी-सडक़ से जुड़ी समस्याओं के ज्ञापन सौंपे। इससे पहले कारी पहुंचने पर ग्रामीणों ने सरपंच धर्मवीर मांठ के नेतृत्व में स्वागत किया। पूर्व सरपंच मोहनलाल धायल व शिवदयाल पारीक ने विधायक डॉ. शर्मा को ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं से अवगत करवाया। शिविर में एसडीएम दुर्गाप्रसाद मीणा, तहसीलदार पूर्णमल, पीएचईडी एईएन महेंद्र चेतीवाल के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।

 

Read More :

राजस्थान के इस गांव में हजारों लोग अचानक पहुंचे पहाड़ पर और करने लगे ये मांग !



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.