Breaking News
recent

अंकज्योतिष 29 मई : अंक 06 वाले जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा दिन, व्यक्तिगत संबंधों में अनबन हो सकती है


पंडित गुलशन अग्रवाल
अंक 01 - उच्च शिक्षा में युवाओं का आत्मबल आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा का काम करेगा व साथ ही अभिरूचि प्रकट करने के मौके भी देगा। रिश्तेदारों में मांगलिक प्रसंग आ सकते है।
अनुकूलता के लिए - बने हुए भोजन का अपमान करने से बचें।
अंक 02 - कीमती समय दोस्तों के मध्य मौजमस्ती करने में पुरा होने की वजह से कई जरूरी कार्य छूट सकते है। किसी पुराने विवाद को लेकर वर्तमान को खत्म करने से बचकर रहें।
अनुकूलता के लिए - दुध से बनी मिठाई मंदिर में चढ़ाएं।
अंक 03 - तेजी मंदी के कार्यो में किए गए निवेश से सफलता मिलेगी। वर्तमान समय बदलाव के लिए बहुत अच्छा है अतः किसी समानांतर काम के लिए विचार कर सकते है।
अनुकूलता के लिए - व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
अंक 04 - बच्चों के साथ किसी भी तरह की अनबन होने पर बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयत्न करें। मानसिक चिंता व तनाव के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए - किसी भी मंदिर में कलावा(पचरंगी नाड़ा) चढ़ाएं।
अंक 05 - पारिवारिक मुद्दों में बाहर के व्यक्ति द्वारा किए गए हस्तक्षेप आपकी प्रतिष्ठा को आंच पहुंचा सकते है। नई चुनौतियों को सामने आ जाने से आत्मविश्वास डगमगा भी सकता है।
अनुकूलता के लिए - पीपल के वृक्ष के समीप घी का दीपक लगाएं।
अंक 06 - व्यक्तिगत संबंधों में अनबन को घर में सुलझाने का प्रयास करें व बाहर ले जाने से बचें। कार्यालय में आमोद प्रमोद से बचकर रहें। पुराना हुनर वर्तमान में काम आएगा।
अनुकूलता के लिए - श्रीकृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाएं।
अंक 07 - आकस्मिक रूप से हुए धनलाभ को प्रदर्षित करने की कोशिश से बचकर रहें। परिणामों के प्रति आशंका बनी रह सकती है। स्वास्थ्य में पहले से नरमी बनी रह सकती है।
अनुकूलता के लिए - तुलसाजी की 5 परिक्रमा लगाएं।
अंक 08 - रोज के मिलने वालों में दिया गया धन वापस नहीं मिलने से दुखी कर सकता है व धन संकट बढ़ा सकता है। अपनी अक्ल के व्यवसायिक उपयोग पर विचार करना होगा।
अनुकूलता के लिए - परिवार में अनावश्यक बहस से बचें।
अंक 09 - लाभदायक योजनाओं के अवसरों को अपनी रंगीन मिजाजी के चलते खोना पड़ सकता है। महिलाओं की बातों में आकर घर की साजसज्जा पर अत्यधिक खर्च हो सकता है।
अनुकूलता के लिए - भोलेनाथ का स्वर्णजल से अभिषेक करें।


Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.